5. Moong whole dal/ मूंग की साबुत दाल -
सामग्री - मूंग की दाल एक कप , पानी ३-४ कप , चाय का पौना चम्मच नमक, आधा चाय का चम्मच लाल मिर्च, चाय का चौथाई चम्मच हल्दी, चाय का चौथाई चम्मच गर्म मसाला , अदरक का छोटा टुकड़ा , लहसुन की चार -पांच कलियाँ , एक चुटकी हिंग , 2-3 गाजरों के छोटे-छोटे टुकड़े, देशी घी बड़ा चम्मच , एक बड़ा टमाटर, 2 हरी मिर्च, एक प्याज बारीक टुकड़ों में कटा हुआ ।
विधि- दाल को दो -तीन बार धो लें । चाहें तो आधे घंटे के लिए भिगो दें । प्रेशर कुकर में धुली दाल और पानी डाल दें । साथ में हल्दी, नमक, हरी मिर्च ,अदरक और लहसुन के छोटे -छोटे टुकड़े , टमाटर और गाजर के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर डाल दें । अब इसे आग में रख दें । सीटी बजने के बाद करीब दस मिनट रखें । एक फ्राई पेन में देशी घी डालकर उसे गर्म होने दें , हिंग डालकर उसमें प्याज के टुकड़े डाल दें और उसे लाल होने दें । लाल हो जाने पर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दें । इस छौंक को दाल में डाल कर ऊपर से गर्म मसाला बुरक दें। साथ में हरा धनिया धोकर बारीक काट कर डाल दें । ध्यान रखना है कि दाल कुकर में उबलने के बाद उसका गाढ़ापन देखना है और उसे घोटे से अच्छी तरह से घोटे ताकि दाल और पानी अलग-अलग न दिखे। पर दाल अधिक गाढ़ी न हो और न ही अधिक पतली ।
विशेष - दाल में गाजर के स्थान पर लौकी भी डाल सकते हैं । मूँग की दाल 3/4 कप और चने की दाल 1/4 कप मिलाकर भी इस तरह बना सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment