Friday, 17 October 2014

84. Different types of Parathas- salt, red chilly powder and ajwain paratha, 85. Potatoe/alu paratha 86. Onion Paratha 87. Paneer Paratha 88. Methi Paratha 89. Radish/Mooli Paratha 90. Chana dal flour or besan Paratha 91. Bathua Paratha 92. Bottlegourd/Lauki Paratha 93. Raw Papaya Paratha 94. Lacchedar Paratha 95. Moong yellow dal, Moong dal with husk, Chana dal with urad dal husk and chana dal paratha yaa kachori 96. Spinach/ Palak Paratha 97. Potato and onion/ aalu-pyaaz ka paraamtha 98. Peas/matar ka paraamtha 99. Egg /amdaa paramtha 100. Spring onion ka paraamthaa 101. Jaggery / gur paraamthaa

                                         Different types of Parathas

84. Salt, red chilly powder and ajwain paratha नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन का परांठा 

सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चाय का चम्मच, १/४ कप तेल । 

विधि- सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । फिर उस पर स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी अजवाइन फैला लें अथवा मल लें । फिर रोटी को आधे चन्द्रमा के आकार में करें फिर त्रिभुजाकार अथवा ट्राई एंगल बना लें और फिर उसे बेलें । यह रोटी न तो बहुत पतली हो न मोटी । उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही, मलाई और चीनी अथवा अचार के साथ परोंसे ।


85. Potatoe/alu paratha आलू परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चाय का चम्मच, १/४ कप तेल, २ बड़े उबले हुए आलू, एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच , आधा चम्मच अमचूर पाउडर , आधा चम्मच गर्म मसाला ।

विधि- बले आलू को मसल लें और उसमें सारे मसाले मिलाकर फिलिंग बना लें । बड़े-बड़े आलू के टुकड़े इस मसाले में नहीं रहने चाहिए । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही, मलाई और चीनी अथवा अचार के साथ परोंसे ।


86. Onion Paratha प्याज परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चाय का चम्मच, १/४ कप तेल, २ मध्यम बारीक़ कटे हुए प्याज, एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच ,  आधा चम्मच गर्म मसाला ।

विधि - कटे हुए प्याज में सारे मसाले मिला लें पर नमक थोड़ा-सा मिलाएं क्योंकि यह पानी छोड़ देता है इसलिए परांठा बेलना मुश्किल होता है । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । अब इस रोटी पर थोड़ा सा नमक फैला लें और करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और अचार के साथ परोंसे ।


87. Paneer Paratha पनीर परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चाय का चम्मच, १/४ कप तेल, एक छोटा बारीक कटा  हुआ प्याज, एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, १०० ग्राम पनीर  ।

विधि - पनीर को अच्छी तरह से मसल लें ताकि कोई गांठ उसमें न रहे फिर उसमें सारे मसाले मिला दें और मसाला तैयार कर लें । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


 88. अ. Methi Paratha  मेथी परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, बेसन एक कप , नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  एक -डेढ़ कप बारीक कटी हुई मेथी के पत्ते  ।

विधि - सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ - सारे मसाले,  मेथी , गेंहूं का आटा और बेसन मिलाकर पर इसमें एक बड़ा चम्मच तेल आटा गुंथते समय डालें फिर आटा गूंधें । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे में पेड़ा लपेट कर  हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं ।  अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


 88. ब. Methi Paratha भरंवा मेथी परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, १/२ कप तेल, एक हरी मिर्च ,  एक बड़ा चम्मच ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, तीन कप बारीक कटी हुई मेथी के पत्ते , एक चाय का चम्मच साबुत धनिया, एक चुटकी हींग, एक चम्मच अमचूर पाउडर   ।

विधि - कढ़ाई में करीब एक बड़ा चम्मच तेल लिया और गर्म किया । इसमें हींग और धनिया का छौंक लगाया और मेथी के पत्ते व् कटी हरी मिर्च डाल दी और नमक डालकर ढक दिया । जब मेथी गल गई और पानी सूख गया तो लाल मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर  पाउडर डाल  दिया । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । यह मसाला जब ठंडा हो जाए तो तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


89. अ. Radish/Mooli Paratha  मूली परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच, दो मूली छीलकर कद्दू कस की हुई , एक बड़ा दुकड़ा अदरक छीलकर कद्दू कस किया हुआ ।

विधि - सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं- सारे मसाले, मूली , गेंहूं का आटा और अदरक मिलाकर पर इसमें एक बड़ा चम्मच तेल आटा गुंथते समय डालें फिर आटा गूंधें । ध्यान रखें कि इसमें पानी नहीं डालना है मूली के पानी के साथ ही आटा गुंथ जाएगा । शायद थोड़ा पानी हाथ को गीला करके आटे को मलने के लिए लगेगा । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे में पेड़ा लपेट कर  हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं ।  अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


89. ब. Radish/Mooli Paratha  भरंवा मूली परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच, दो मूली छीलकर कद्दू कस की हुई , एक बड़ा दुकड़ा अदरक छीलकर कद्दू कस किया हुआ ।

विधि - कद्दू कस मूली को निचोड़ कर उसका पानी निकाल लें फिर उस में अदरक और सारे मसाले मिला दें और मसाला तैयार कर लें । पर इस मसाले में नमक न मिलाएं क्योंकि नमक पानी छोड़ेगा और तब परांठा बेलने में कठिनाई होगी और परांठा फटेगा । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें और थोड़ा नमक फैला लें स्वादानुसार । अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे । यदि आपको परांठा बेलने में मुश्किल हो रही है तो दो छोटी रोटी बना लें एक रोटी पर तेल लगाएं और नमक स्वादानुसार फैलाएं फिर उस पर एक बड़ा चम्मच मसाला फैला कर रखें, पर यह मसाला रोटी के किनारों तक न फैलाएं फिर उस पर दूसरी रोटी रख दें और किनारों से हलके पानी से दोनों रोटियों को चिपका दें और हलके हाथों से बेलें ताकि मसाला भी एक समान हो जाए और रोटी भी बड़ी हो जाए फिर इसे गर्म तवे पर सेंकें ।


90. Chana dal flour or besan Paratha बेसन परांठासामग्री  - गेंहूं का आटा २ कप, एक कप बेसन, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी , एक मध्यम बारीक कटा प्याज , नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चाय का चम्मच, १/२  कप तेल ।

विधि- सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ- दोनों तरह के आटे, कसूरी मेथी, प्याज और मसालों को मिला कर । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं ।   उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और अचार के साथ परोंसे ।


91.  अ. Bathua Paratha बथुआ परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  एक -डेढ़ कप बारीक कटा हुआ बथुआ (बथुआ एक प्रकार का पत्तेदार साग है यह दिल्ली और उत्तर भारत में नवंबर-दिसंबर में मिलता है । इसे साफ करके इसके पत्ते धोकर काटते हैं  ) ।

विधि - सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ - सारे मसाले,  बथुआ और गेंहूं का आटा मिलाकर पर इसमें एक बड़ा चम्मच तेल आटा गुंथते समय डालें फिर आटा गूंधें । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे में पेड़ा लपेट कर  हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


91. ब. Bathua Paratha भरंवा बथुआ परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, १/२ कप तेल, एक हरी मिर्च ,  एक बड़ा चम्मच ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, तीन-चार कप बथुआ , एक चाय का चम्मच साबुत धनिया, एक चुटकी हींग, एक चम्मच अमचूर पाउडर   ।

विधि - कढ़ाई में करीब एक बड़ा चम्मच तेल लिया और गर्म किया । इसमें हींग और धनिया का छौंक लगाया और बथुआ  व् कटी हरी मिर्च डाल दी और नमक डालकर ढक दिया । जब बथुआ  गल गया  और पानी सूख गया तो लाल मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर  पाउडर डाल  दिया । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । यह मसाला जब ठंडा हो जाए तो तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।

नोट - बथुए को उबाल कर उसे दही में रायते की तरह भी खाया जाता है । तीन कप दही को फेंट लें और उसमें बथुआ उबला हुआ और मसाला हुआ साथ में नमक, लाल या काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च कटी हुई  और भुना हुआ जीरे का पाउडर डाल  दें । यह रायता अजवाइन परांठे के साथ बहुत अच्छा लगता है ।


92. Bottlegourd/Lauki Paratha  लौकी परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच, एक छोटी -सी लौकी छीलकर कद्दू कस की हुई , एक बड़ा दुकड़ा अदरक छीलकर कद्दू कस किया हुआ, एक चम्मच साबुत धनिया और जीरा  ।

विधि - कढ़ाई में करीब एक बड़ा चम्मच तेल लिया और गर्म किया । इसमें जीरा और धनिया का छौंक लगाया और कद्दू कस की हुई लौकी और अदरक ,  कटी हरी मिर्च डाल दी और नमक डालकर ढक दिया । जब लौकी  गल गई और पानी सूख गया तो लाल मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर  पाउडर डाल  दिया । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । यह मसाला जब ठंडा हो जाए तो तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


93. Raw Papaya Paratha कच्चे पपीते का परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच, एक छोटा -सा कच्चा पपीता  छीलकर कद्दू कस किया हुआ , एक बड़ा दुकड़ा अदरक छीलकर कद्दू कस किया हुआ, एक चम्मच साबुत धनिया और जीरा  ।

विधि - कढ़ाई में करीब एक बड़ा चम्मच तेल लिया और गर्म किया । इसमें जीरा और धनिया का छौंक लगाया और कद्दू कस किया हुआ पपीता और अदरक , कटी हरी मिर्च डाल दी और नमक डालकर ढक दिया । जब पपीता  गल गया और पानी सूख गया तो लाल मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर  पाउडर डाल  दिया । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । यह मसाला जब ठंडा हो जाए तो तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


94. Lacchedar Paratha लच्छेदार परांठा

सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, १/२  कप तेल । 

विधि- सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ पर इस आटे में करीब एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर ही आटा गुंथे । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । फिर इस रोटी को बीच में थोड़ा-सा फाड़े और एक तरफ के फटे हिस्से से हथेली पर एक उंगली से उसे लपेटते हुए गोला बनाएं यानि कि  पेड़ा बनाएं । फिर से एक बार छोटी-सी रोटी बेलें और थोड़ा तेल लगाकर वही क्रिया दोहराएं । ऐसा तीन-चार बार करें फिर इसे गोल आकर में बेल लें । आटे की परतें दिखाई देती हैं बेलने पर । यह रोटी न तो बहुत पतली हो न मोटी । उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मखानी दाल, राजमा, काबुली चने या कोई भी ग्रेवी वाली सब्ज़ी या नॉन वेज डिश के साथ परोंसे ।


95. Moong yellow dal, Moong dal with husk, Chana dal with urad dal husk and chana dal paratha yaa kachori मूंग पीली दाल, मूंग छिलके वाली हरी दाल, माँ-छोले अथवा चने और उर्द छिलके वाली काली दाल, चना दाल के परांठे या कचौड़ी  ।सामग्री - पकी हुई और बची हुई दाल एक कप (ये दालें इस ब्लॉग में लिखी हुई हैं । जब आप इसे तैयार करें और यदि ये बच जाएं तो बची दाल से आप परांठे बना सकते हैं । वरना दी विधि से दाल तैयार कर लें फिर परांठे या कचौड़ी  बनाएं ), नमक स्वादानुसार करीब एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, आधा चम्मच अजवाइन , दो या ढाई कप गेहूं का आटा , १/४ कप तेल परांठे के लिए पर कचौड़ी के लिए एक कप तेल । 

विधि - थाल में दाल लें , नमक, अजवाइन  और मिर्च डालें फिर उसमें थोडा- थोड़ा आटा मिलाती जाएं जब तक की आटा गूंथ  न जाए । यदि परांठे बनाने हैं तो आटा ज्यादा सख्त न हो , सामान्य हो पर कचौड़ी बनानी है तो आटा सख्त हो । याद रखें दाल में जितना आटा समा सके उतना ही लें क्योंकि आटा गूंथने के लिए पानी नहीं लेते । शायद आटे को अंतिम रूप यानि मलने के लिए पानी का हाथ लगाना पड़े । आटा तैयार हो जाने पर  तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और अचार के साथ परोंसे ।

यदि कचौड़ी बनानी है तो सूखे आटे का इस्तेमाल न करें । कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेल गर्म हो जाने पर आंच धीमी कर लें । अब छोटा-सा पेड़ा लेकर उसमें थोड़ा-सा गर्म तेल कढ़ाई से लेकर लगाएं और उस बेल लें हलके हाथों से और तल लें । ये कचौड़ी पुदीने की खट्टी चटनी , इमली की मीठी चटनी, टमाटर सॉस या फिर किसी भी अचार के साथ बहुत अच्छी लगती  है । इसे स्नेक्स की तरह लें या फिर नाशते में । मैन कोर्स से पहले भी इसे ड्रिंक्स के साथ सर्व कर सकते हैं।

96. अ. Spinach/ Palak Paratha पालक परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, बेसन एक कप , नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च ,  एक -डेढ़ कप बारीक कटी हुई पालक, एक छोटा प्याज बारीक कुतरा हुआ   ।

विधि - सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ - सारे मसाले,  पालक।  प्याज, गेंहूं का आटा और बेसन मिलाकर पर इसमें एक बड़ा चम्मच तेल आटा गुंथते समय डालें फिर आटा गूंधें । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे में पेड़ा लपेट कर  हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं ।  अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


  96.ब. Spinach/ Palak Paratha भरंवा पालक परांठासामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, १/२ कप तेल, एक हरी मिर्च ,  एक बड़ा चम्मच ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, तीन कप बारीक कटी हुई पालक , एक चाय का चम्मच साबुत धनिया, एक चुटकी हींग, एक चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा प्याज बारीक कुतरा हुआ।

विधि - कढ़ाई में करीब एक बड़ा चम्मच तेल लिया और गर्म किया । इसमें हींग और धनिया का छौंक लगाया और कुतरा प्याज डाल दिया । जब प्याज गुलाबी हो जाए तो पालक  व् कटी हरी मिर्च डाल दी और नमक डालकर ढक दिया । जब पालक  गल गई और पानी सूख गया तो लाल मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर  पाउडर डाल  दिया । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । यह मसाला जब ठंडा हो जाए तो तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


97. Potato and onion/ aalu-pyaaz ka paraamtha आलू और प्याज का परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चाय का चम्मच, १/४ कप तेल, २ बड़े उबले हुए आलू, एक मध्यम प्याज बारीक कटा हुआ ,एक हरी मिर्च ,  हरा धनिया बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच , आधा चम्मच अमचूर पाउडर , आधा चम्मच गर्म मसाला ।

विधि- उबले आलू को मसल लें और उसमें कुतरा प्याज और सारे मसाले मिलाकर फिलिंग बना लें । बड़े-बड़े आलू के टुकड़े इस मसाले में नहीं रहने चाहिए । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें । उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही, मलाई और चीनी अथवा अचार के साथ परोंसे।


98. Peas/matar ka paraamtha मटर परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, १/२ कप तेल, एक हरी मिर्च ,  एक बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, दो कप उबले मटर , एक चम्मच अमचूर पाउडर।

विधि - उबले मटर अच्छी तरह से कुचल लिए और उसमें सारे मसाले मिला दिए । अब मसाला बनाने के बाद सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ ।  तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  अब इस रोटी पर करीब एक बड़ा चम्मच मसाला रखे और रोटी को चारों ओर से बंद कर दें । फिर इस पेड़े को सूखे आटे में लपेट कर हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं । पर ध्यान रखें कि परांठा फटे नहीं । अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


 99. Egg /amdaa paramtha अंडे का परांठा
सामग्री -
गेंहूं का आटा २ कप, नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, १/२ कप तेल, एक-दो हरी मिर्च ,  एक बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ ,  आधा चम्मच गर्म मसाला, दो मध्यम प्याज बारीक कटे हुए।

विधि -  सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ ।  तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर छोटी-सी रोटी बना लें ।  उस रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । फिर रोटी को आधे चन्द्रमा के आकार में करें फिर त्रिभुजाकार अथवा ट्राई एंगल बना लें और फिर उसे बेलें । यह रोटी न तो बहुत पतली हो न मोटी । उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । ऐसे करीब छः रोटियाँ बना लें । फिर एक फ्राई पैन में थोड़ा तेल लें और उसमें थोड़ा कटा प्याज डालें जो एक आमलेट के लिए काफी हो । साथ में थोड़ी हरी मिर्च और हरा धनिया भी डालें । थोड़ा नमक, लाल मिर्च और गर्म मसाला भी डालें जब प्याज गुलाबी हो जाएं । फिर एक अलग बर्तन में एक अंडा फेंटा और उसमें यह मसाला डाल दिया । दोनों को साथ में अच्छी तरह से फेंट कर फ्राई पैन में थोड़ा तेल लिया और यह फेंटा अंडा डाल कर फैला लिया जब यह एक साइड से थोड़ा पक जाए तो ऊपर वाली साइड जो पकी नहीं है उस पर पहले से पका परांठा डाल दिया और उसे करछी से थोड़ा दबाते हुए उलट दिया ताकि दूसरी ओर का अंडा पक जाए । बस अंडा परांठा तैयार है । ऐसे ही अन्य पांच परांठे तैयार कर लिए और टमाटर सॉस के साथ परोसे । 



100.  Spring onion ka paraamthaa हरी पत्तेदार प्याज का परांठा सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, बेसन एक कप , नमक एक चाय का चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, अजवाइन आधा चाय का चम्मच, आधा  कप तेल,  एक हरी मिर्च , एक -डेढ़ कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज। 

विधि - सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ - सारे मसाले, हरा कुतरा प्याज । गेंहूं का आटा और बेसन मिलाकर आटा गूंथना है  पर इसमें एक बड़ा चम्मच तेल आटा गुंथते समय डालें फिर आटा गूंधें । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे में पेड़ा लपेट कर  हलके हाथों से बेल लें गोल आकार में जितना आप बेल सकते हैं ।  अब इसे गर्म तवे पर डाल  दें । जब एक तरफ से सिंक जाए तो परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर मक्खन, दही और  अचार के साथ परोंसे ।


101.  Jaggery / gur paraamthaa  गुड़ का परांठा 

सामग्री - गेंहूं का आटा २ कप, दो कप पिसा गुड अथवा गुड का पाउडर , १/४ कप तेल, १/४ कप शुद्ध घी  । 

विधि- सामान्य तौर से आटा गूंथ  ले जैसे कि रोटी बनाने के लिए गुंथते हैं पानी के साथ । तवा गैस पर गर्म करने रखें । गुंथे आटे से थोड़ा आटा लेकर पेड़ा बना लें । अब सूखे आटे  में पेड़ा लपेट कर दो रोटियाँ बना लें । एक  रोटी पर थोड़ा तेल मल लें । फिर उस पर एक बड़ा चम्मच गुड का पाउडर फैला लें पर ध्यान रखें कि यह रोटी के किनारों को न छुए। फिर रोटी के किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं और उस पर दूसरी रोटी रख कर किनारों को अच्छी तरह दबा दें ताकि परांठा खुले नहीं और गुड़ बाहर न निकले । उसे गर्म तवे  पर डालें , जब एक तरफ से सिंक जाए तो कलछी से परत दें । जब दूसरी तरफ से थोड़ी-सी सिंक जाए तो उसे परतें और उस पर करीब एक चम्मच तेल फैलाएं और फिर परत दें । पराठें के किनारे को चपटे चम्मच से दबाएं ताकि वह कच्चा न रहे । जब परांठा अच्छी तरह से सिंक जाए तो फिर उसे दूसरी ओर से वैसे ही किनारों को दबाते हुए सेंक लें । दोनों तरफ से सिंक जाने पर उसे प्लेट में डालें और परांठे को बीच से चीर कर उसमें एक चम्मच शुद्ध घी या जितना आप खाना चाहते हैं , डाल दें । अब इसे गर्म-गर्म परोसें । इसे ऐसे ही शुद्ध घी की सहायता से खाया जाता है । यह परांठा सर्दी  में और नजला होने पर खाया जाना चाहिए पर ध्यान रखें कि इसके साथ और इसे खाने के बाद पानी न पीएं । इसके साथ गर्म दूध पी सकते हैं । ऐसे ही अन्य परांठे तैयार कर लें । 


Wednesday, 15 October 2014

81. Suji Halwa 82. Whole wheat flour /Attaa halwa and 83. Chana dal flour /besan halwa

81. Suji Halwa सूजी हलवा 

सामग्री- एक कप चिरौटी रवा (बारीक), ३/४ कप चीनी, ३ कप गुनगुना पानी,  दो बड़ी इलायची के दाने, दो छोटी इलायची के दाने, एक बड़ा चम्मच किशमिश, एक बड़ा चम्मच छोटे टुकड़ों में बादाम, करीब आधा कप देशी घी  । 

विधि - कढ़ाई में घी डालें जब घी पिघल जाए तो  सूजी डाल कर उसे  भूनें  पहले से ही गुनगुना पानी और चीनी माप कर रखें । सूखा मेवा भी तैयार रखें । सूजी को भूनते समय चलाती रहें ताकि जले नहीं जब हलकी गुलाबी हो जाए और खुशबू आने लगे तो चीनी , पानी ,   इलायची के दाने और सूखा मेवा भी डाल  दें  पर ध्यान रखें कि हलवा चलाती रहें वरना गांठें पड़ जाएंगी । थोड़ी देर में सूजी कढ़ाई से छूटने लगेगी । ऐसा होने पर हलवा तैयार समझें । हलवे के साथ पूरी और काले सूखे चने की सब्ज़ी बहुत अच्छी लगती है । यह स्वीट डिश बहुत स्वादिष्ट भी है । 


८२. Whole wheat flour /Attaa halwa आटे का हलवा -

सामग्री - एक कप आटा,  एक कप चीनी , 2१/२ कप गुनगुना पानी, दो बड़ी इलायची के दाने, दो छोटी इलायची के दाने, एक बड़ा चम्मच किशमिश, एक बड़ा चम्मच छोटे टुकड़ों में बादाम, करीब एक  कप देशी घी  । 

विधि - कढ़ाई में घी डालें जब घी पिघल जाए तो आटा  डाल कर उसे  भूनें  पहले से ही गुनगुना पानी और चीनी माप कर रखें । सूखा मेवा भी तैयार रखें । आटे को भूनते समय चलाती रहें ताकि जले नहीं जब लाल  हो जाए पर जले नहीं और खुशबू आने लगे तो चीनी , पानी ,   इलायची के दाने और सूखा मेवा भी डाल  दें  पर ध्यान रखें कि हलवा चलाती रहें वरना गांठें पड़ जाएंगी । थोड़ी देर में आटा कढ़ाई से छूटने लगेगा  । ऐसा होने पर हलवा तैयार समझें । हलवे के साथ पूरी और काले सूखे चने की सब्ज़ी बहुत अच्छी लगती है । यह स्वीट डिश बहुत स्वादिष्ट भी है ।   


८३. Chana dal flour/besan halwa बेसन का हलवा 

सामग्री- एक कप बेसन, ३/४ कप चीनी, 2१/२  कप गुनगुना पानी,  दो बड़ी इलायची के दाने, दो छोटी इलायची के दाने, एक बड़ा चम्मच किशमिश, एक बड़ा चम्मच छोटे टुकड़ों में बादाम, करीब  तीन चौथाई कप देशी घी  । 

विधि - कढ़ाई में घी डालें जब घी पिघल जाए तो बेसन  डाल कर उसे  भूनें  पहले से ही गुनगुना पानी और चीनी माप कर रखें । सूखा मेवा भी तैयार रखें । बेसन को भूनते समय चलाती रहें ताकि जले नहीं जब लाल  हो जाए पर जले नहीं और खुशबू आने लगे तो चीनी , पानी , इलायची के दाने और सूखा मेवा भी डाल  दें  पर ध्यान रखें कि हलवा चलाती रहें वरना गांठें पड़ जाएंगी । थोड़ी देर में बेसन  कढ़ाई से छूटने लगेगा  । ऐसा होने पर हलवा तैयार समझें । नज़ला होने पर यह हलवा खाना बहुत फायदेमंद है । पर तब इसमें थोड़ा पानी ज्यादा डालें चाहें तो पानी के स्थान पर दूध भी डाल सकती हैं । यह  स्वीट डिश बहुत स्वादिष्ट भी है ।   





Tuesday, 14 October 2014

80. Mixed Vegetables Dry

 ८०. सूखी  मिक्स वेजिटेबल्स 

सामग्री- एक कप  मटर या स्वीट कॉर्न या  ५-६ बेबी कॉर्न  , आधी शिमला मिर्च, आधी पीली शिमला मिर्च, आधी लाल शिमला मिर्च, एक गाजर, १५-२० बींस , टोफू या पनीर १०० ग्राम, एक प्याज, एक टमाटर, १०-१२ लहसुन की कलियाँ (ऐच्छिक ) , नमक, एक चाय का चम्मच काली मिर्च पाउडर,  फ्रेश क्रीम एक बड़ा चम्मच (ऐच्छिक) , एक बड़ा चम्मच तेल, एक चाय का चम्मच ऑरगेनो हर्ब  / दूसरा मसाला - एक छोटा टुकड़ा अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, हल्दी आधा चाय का चम्मच, गर्म मसाला  आधा चाय का चम्मच, धनिया पाउडर एक चाय का चम्मच , हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक-दो हरी मिर्च । 

विधि - इस सब्ज़ी को दो तरह से बना सकते हैं । पहले तरीके वाली सब्ज़ी को सलाद की तरह या साइड डिश की तरह प्रयोग कर सकते हैं । दूसरे तरीके की सब्ज़ी को किसी भी दाल के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर रोटी और सादे परांठे के साथ खा सकते है।  

पहला तरीका- सभी सब्ज़ियों को लंबा काटें करीब एक इंच । इसमें हरे मटर न लेकर स्वीट कॉर्न या बेबी कॉर्न का इस्तेमाल करें । कढ़ाई में तेल गर्म करें और सभी सब्ज़ियां डाल दें  लहसुन और प्याज भी । पर पनीर और टोफू न डालें । आग मध्यम रखें सब्ज़ियों को हिलाएं और पकने दें । इसे ढके नहीं ।  ५ -६ मिनट के बाद सब्ज़ी में नमक डाल दें और सब्ज़ी को हिलाएं फिर ढक दें और आंच धीमी कर दें । २-३ मिनट के बाद सब्ज़ी फिर से हिलाएं और इसमें अब पनीर या फिर टोफू के टुकड़े मिला दें । और, फिर सब्ज़ी ढक दें । २-३ मिनट के बाद फिर से हिलाएं और उसमें काली मिर्च पाउडर और ऑरगेनो हर्ब मिला दें । ज्यादा लज़ीज़ बनाने के लिए एक चम्मच मलाई मिला दें और गर्म-गर्म सर्व करें । 


दूसरा तरीका- सब्ज़ियों को बारीक़ काट लें । पहले कढ़ाई में तेल डाले और उसमें प्याज डाल दें जब प्याज थोड़ा गुलाबी हो जाए तो उसमें कटा लहसुन और अदरक डाल दें । दो मिनट के बाद कटे टमाटर डाल दें । फिर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च कटी हुई , धनिया पाउडर डाल दें। मसाले को हिलाएं और सभी कटी हुई सब्ज़ियां भी डाल दें और हिला कर ढक कर धीमी आंच पर पकाएं । थोड़ी-थोड़ी देर बाद हिलाती रहें। जब सब्जियां गल जाएं तो अंत मेम गर्म मसाला डाल कर हिलाएं और सर्विंग डिश में डाल कर हरे धनिए से सजाकर सर्व करें ।   

79. Kadai Paneer

७९. Kadai Paneer कढ़ाई पनीर 

सामग्री- २०० ग्राम पनीर, एक मध्यम आकार की शिमला मिर्च, तीन बड़े टमाटर , एक बड़ा प्याज, १०-१२ कलियाँ लहसुन , एक मध्यम आकार का अदरक का टुकड़ा, २ बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, आधा चाय का चम्मच हल्दी पाउडर, २ चाय के चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, १ चाय का चम्मच चीनी, २ चाय के चम्मच कसूरी मेथी, एक बड़ा चम्मच ताजा मलाई ( या बाज़ार में उपलब्ध मलाई का भी प्रयोग कर सकते हैं  । 

विधि- शिमला मिर्च को धोया और गोल-गोल काटा पर याद रहे कि जब इसके डंठल तक पहुंचे तो इसके बीज निकाल दें , उन का प्रयोग न करें । प्याज को बारीक काट कर रख लिया। अदरक और लहसुन को छीला और उनकी पेस्ट बना ली । टमाटर को काटकर उसकी प्यूरी बना ली । सारे मसाले भी तैयार रखे। अब  पनीर को आयताकार में बड़े टुकड़ों में काटा । एक छोटे बर्तन में एक कप पानी गर्म कर लिया। अब एक कढ़ाई में तेल डाला और पनीर के टुकड़ों को हल्का लाल तला और गर्म पानी में डाल दिया। कढ़ाई में यदि आधा बड़ा चम्मच तेल है तो उसमें ही कटे प्याज डाल दिए यदि ज्यादा तेल उसे निकाल लिया । इस तेल को परांठे या फिर किसी सूखी सब्ज़ी को बनाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं । प्याज जब गुलाबी हो जाएं तो उसमें अदरक और लहसुन की पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डाल दी। साथ ही नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाला । अब मसाले को भूना । जब मसाल सूख जाए और तेल छोड़ने लगे तो उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल दी । इसे दो मिनट चलाया । फिर जिस पानी में पनीर भिगोया था उस पानी को मसाले में डाल दिया । जब शिमला मिर्च थोड़ी गल जाए तब पनीर डाल दिया और मिश्रण को दो-तीन मिनट पकाने दिया । अब क्रीम, चीनी और कसूरी मेथी डाल कर सब्ज़ी हिलाई और अंत मे गर्म मसाला डाल दिया और सर्विंग डिश में सर्व किया । इसे तंदूरी रोटी या सादे परांठे के साथ खा सकते हैं । इस सब्ज़ी के साथ मखानी दाल का अच्छा जोड़ है । 

 Kadai Paneer-

·        Take 250gm of paneer. Cut into small cuboids.
·        Take one medium size capsicum. Cut it longitudinally and keep it aside.
·        Take small bowl put ½ cup water, warm it and keep it aside.
·        Take kadai/frying pan, put oil to fry paneer. Fry the pieces and put them into the bowl of warm water.
·        Take another frying pan, put half tablespoon of oil and add finely chopped one big onion. When it turns brown then adds one big table spoon of ginger and garlic paste (one small piece of ginger and 10-15 flakes of garlic). Stir it for few minutes then add tomato puree (2-3 big tomatoes).
·        Add one tea spoon of salt, half tea spoon of chilli powder, one fourth tea spoon turmeric powder and one and half tea spoon of coriander powder. When oil starts coming out, add the capsicum pieces and stir it. After a few minutes about five minutes add paneer along with the water.
·        Cook this till its little dry. Gravy should be thick. Add a big spoon of fresh cream, one tea spoon sugar, half tea spoon of garam masala and 2 tea spoon of Kasuri methi.
·        Mix well and keep on stove for about 3-4 minutes. Then garnish with fresh finely chopped green coriander and serve it.

Friday, 10 October 2014

76. Kabuli yaa saphed chane 77. Bhature 78. Puri

७६. Kabuli yaa saphed chane सफेद चने या काबुली चने 

सामग्री- एक कप चना, साबुत गर्म मसाला- एक दाल चीनी का टुकड़ा, चार-पाँच लौंंग, एक तेजपत्ता, एक बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, १०-१२ काली मिर्च, पिसा गर्म मसाला एक चाय का चम्मच, एक चाय का चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर या एक चौथाई कप इमली का रस , एक बड़ा चम्मच तेल, आधा चाय का चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ३-४ हरी मिर्च कटी हुई , हरा धनिया थोड़ा सा बारीक कटा हुआ । 

विधि- 

चनों को दो-तीन बार धोकर पानी डाल कर रात में भिगो दिया । सुबह उसी पानी में या फिर ताजा पानी लेकर कूकर में चने डाल दिए । उसमें पूरा साबुत मसाला डाल दिया और साथ में थोड़ा नमक डाल कर उबालने रख दिया । करीब दस-पंद्रह मिनट सीटी बजने के बाद चने रखने हैं । एक सीटी बजने के बाद आग मध्यम कर सकते हैं । जब चने उबल जाएं और कूकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलकर चनों को थोड़ा कुचल लिया जिससे आधे पूरे चने रहें और आधे कुचल जाएं और अच्छी तरह घुल मिल जाएं । फिर इसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अमचूर, बचा नमक और पिसा गर्म मसाला डालना है । साथ में हरी मिर्च काटकर डालनी है। जब तीन चार उबाल आ जाएं तो गैस बंद कर देना है। अब फ्राई पैन में तेल डालकर गर्म करना है जब तेल गर्म हो जाए तो गैस बंद कर देना है और उसमें लाल मिर्च पाउडर डालना है । चनों को सर्विंग बाउल में डालकर उसमें ऊपर से यह तड़का डालना है और हरे धनिये से सजाना है । साथ में हरी मिर्च लम्बी काटकर और नीबू के चार टुकड़े काट कर सजा सकते हैं । चाहे तो गोल कटे प्याज और टमाटर के टुकड़ों से भी सजा सकते हैं। 

दूसरे प्रकार से भी चने बना सकते हैं जैसे कि 

सामग्री- आधा किलो चने , दो टमाटर , १०० ग्राम प्याज , दो टुकड़े अदरक के , अमचूर २ चम्मच , एक चम्मच काली मिर्च पिसी हुई , २ चम्मच जीरा , गर्म मसाला १ चम्मच , कस्तूरी मेथी एक चम्मच , हल्दी १/२ चाय का चम्मच , लाल बीजा मिर्च एक चम्मच , नमक स्वादानुसार, ४-५ हरी मिर्च , १० तुरी लहसुन , २ चम्मच अनारदाना , १-२  दाल चीनी , ५-६ मोटी इलायची , २ चम्मच चाय पत्ती , सोडा थोड़ा सा , दो करछी घी , एक चम्मच रोगनी मिर्च । 
विधि - भिगोये चने को साफ करें ।याद रखें की भिगोते समय ही सोडा डाल दें । चनों को इतने पानी में उबालें कि जैसे एक कप के लिए तीन कप पानी । चनों को प्रेशर कुकर में उबालना है । चाय की पोटली को उबालने के लिए रखते समय यह पोटली भी डाल दें । चने कम से कम १५-२० मिनट सीटी बजने के बाद रखें । चने उबल जाने पर कढ़ाई में घी  डालकर बारीक प्याज काट कर भूनें । प्याज भून जाएँ तो बारीक कटे टमाटर डाल दें और साथ में अन्य मसाले भी डाल दें । सभी को भूनें । पर अनारदाना पहले से ही अलग से भूनकर पीस कर रख लें । मसाला भुनते वक्त सूखे तो उसमें छोलों वाला पानी थोड़ा डालकर उसे भूनें अच्छी तरह से । मसाला भून जाए तो छोलों को डाल कर भूनें । फिर थोड़ी देर बाद बचा हुआ छोलों का पानी डाल दें ।  जब छोले गाढ़े हो जाएँ तो हरा बारीक धनिया से सजाएँ  पर उससे पहले अमचूर , काली मिर्च पिसी हुई और गर्म मसाला डालें । फिर हरा धनिया से सजाने  से पहले थोड़ा घी तड़के के लिए लें और घी गर्म होने पर उसमें जीरा और रोगनी मिर्च का तड़का दें और इसे छोलों के ऊपर डालें फिर परोसें । पर याद रखें कि मिर्च जलने न पाए इसलिए तेल गर्म होते ही जीरा डालकर गैस बंद कर दें और फिर रोगनी मिर्च डालें । 
 ७७. Bhature भटूरे 

सामग्री- आधा किलो मैदा, एक चाय का चम्मच नमक , एक चाय का चम्मच अजवाइन, सोडा वॉटर (बाज़ार में उपलब्ध) , तलने के लिए तेल । 

विधि- मैदा एक थाल अथवा आटा गूंथने के बर्तन में डाला और साथ में नमक और अजवाइन भी डाल दिया । फिर सोडा वॉटर से आटा गूंथा । आटा  नरम न हो और बहुत सख्त भी न हो । आटा गूंथने के बाद उसे थोड़ा तेल डाल कर मोयन दिया जिससे आटा चिपकेगा नहीं । इस आटे को करीब एक घंटा रखकर भटूरे तल सकते हैं यदि चाहे तो उसी समय भी तल सकते हैं। भटूरे के लिए मध्यम आकार के पेड़े अथवा गोले बनाने हैं । कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करना है । जब तेल थोड़ा गर्म हो जाए तो पेड़े अथवा गोले में थोड़ा सा तेल लगाकर भटूरे बेलने हैं पूरी की तरह । जब तेल गर्म हो जाए अच्छी तरह से तो कढ़ाई के एक छोर से धीरे से भटूरा छोड़ना है । तेल में भटूरा छोड़ते ही छेद वाली तलने वाले बडे चम्मच से भटूरे को हलके-हलके दबाकर फूलने देना है । जब एक तरफ से भटूरा लाल हो जाए तब उसे उलटना है और दूसरी तरफ से लाल होने पर पहले से बिछे अखबार पर उतारना है ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए । दूसरा भटूरा तेल में डालने से पहले थोड़ा सा रुकें जैसे ही तेल अच्छा गर्म हो भटूरा छोडे। याद रखें कि यदि बिना रुके दूसरा भटूरा डाल दिया तो वह फूलेगा नहीं। पहले तेल गर्म हो पर भटूरा डालने के बाद आग मध्यम कर लें ताकि भटूरा जले नहीं। दूसरी बात भटूरे बेलने के लिए सूखे मैदे  का उपयोग ने करें इससे भटूरा  तो सख्त बनेंगा  ही और तलने वाला तेल भी किसी उपयोग का नहीं रहेगा। बचे तेल से आप परांठे सेंक सकते हैं या सूखी सब्जी बनाने में प्रयोग कर सकते हैं । पर याद रखें इस बचे तेल का फिर से तलने के लिए उपयोग न करें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा । 

दूसरे प्रकार से भी भठूरे बनाने के लिए सामग्री -

१ किलो मैदा, २ कटोरी दही, २ चम्मच बेकिंग सोडा , गुनगुना पानी गूंथने के लिए । 
विधि ऊपर जैसी ही है पर इस आटे को गूंथकर ५-६ घंटे रखना होगा । कपड़े से ढककर , पर मलमल का कपड़ा भिगोकर और निचोड़ कर आटे को ढकने के लिए प्रयोग करें । तलने वैसे ही हैं जैसे कि ऊपर लिखा है । ये भठूरे दस लोगों के लिए काफी होंगे । 

Puri/पूरी 

सामग्री- आधा किलो आटा एक चाय का चम्मच नमक , एक चाय का चम्मच अजवाइन, पानी, तलने के लिए तेल । 

विधि- आटा एक थाल अथवा आटा गूंथने के बर्तन में डाला और साथ में नमक और अजवाइन भी डाल दिया । फिर पानी  से आटा गूंथा । आटा  नरम न हो और बहुत सख्त भी न हो । आटा गूंथने के बाद उसे थोड़ा तेल डाल कर मोयन दिया जिससे आटा चिपकेगा नहीं । इस आटे को करीब एक घंटा रखकर पूरी  तल सकते हैं यदि चाहे तो उसी समय भी तल सकते हैं। पूरी के लिए छोटे आकार के पेड़े अथवा गोले बनाने हैं । कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करना है । जब तेल थोड़ा गर्म हो जाए तो पेड़े अथवा गोले में थोड़ा सा तेल लगाकर गोल-गोल पूरी बेलनी हैं। जब तेल गर्म हो जाए अच्छी तरह से तो कढ़ाई के एक छोर से धीरे से पूरी छोड़नी है । तेल में पूरी छोड़ते ही छेद वाली तलने वाले बडे चम्मच से पूरी  को हलके-हलके दबाकर फूलने देना है । जब एक तरफ से पूरी लाल हो जाए तब उसे उलटना है और दूसरी तरफ से लाल होने पर पहले से बिछे अखबार पर उतारना है ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए । दूसरी पूरी तेल में डालने से पहले थोड़ा सा रुकें जैसे ही तेल अच्छा गर्म हो पूरी  छोडे। याद रखें क़ि  यदि बिना रुके दूसरी पूरी डाल दी  तो वह फूलेगी नहीं और तेल भी सोखेगी । पहले तेल गर्म हो पर पूरी डालने के बाद आग मध्यम कर लें ताकि पूरी जले नहीं। दूसरी बात पूरी बेलने के लिए सूखे आटे का उपयोग ने करें इससे पूरी तो सख्त बनेंगी ही और तलने वाला तेल भी किसी उपयोग का नहीं रहेगा। बचे तेल से आप परांठे सेंक सकते हैं या सूखी सब्जी बनाने में प्रयोग कर सकते हैं । पर याद रखें इस बचे तेल का फिर से तलने के लिए उपयोग न करें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा । 


नोट- भटूरे छोले के साथ यदि कोई सब्ज़ी बनानी हो तो सूखे आलू बनाएं और साथ में आम का पंजाबी अचार खाएं।