खाना बनाने और खाने की चीजों के संबंध में कुछ महत्त्वपूर्ण बातें या तरीके -
१. टमाटर काँटे से पकड़कर भूनकर छील सकते हैं ।
२. जैम में १ चाय का चम्मच ग्लिसरीन डालने से उसका अच्छा स्वाद आता है ।
३. आलू की कचौड़ी में मसाले में बेसन डालने से कचौड़ी फूटेगी नहीं ।
४. नींबू को आधा घंटा गुनगुने पानी में रखने से रस अधिक निकलता है ।
५. कुकर में थोड़ा टुकड़ा नीबू का पानी डालकर प्रेशर दें और फिर विम से साफ करें तो वह चमक जाएगा ।
६. आमलेट में कच्चा दूध व बेसन डालने से अधिक कुरकुरा बनता है ।
७. जार में शक्कर डालकर मीठे बिस्कुट रखें तो वे कुरकुरे रहेंगे ।
८. जले हुए घी में आलू का टुकड़ा डालें और गर्म करें तो घी साफ हो जाएगा ।
९. मीठी चीज में कपूर रखने से चींटी नहीं आतीं ।
१०. जीभ के छाले पर हरा धनिया पीसकर उसका रस लगाएँ ।
११. बदबूदार थर्मस के लिए सिरका डालकर उसमें रखें और ठंडे पानी से धो लें ।
१२. चाँदी के बरतन चमकाने के लिए उबले आलू के पानी में उन्हें रख दें ।
१३. सब को उबालते समय २ बून्द नींबू का रस डाल दें ।
१४. जले एल्युमिनियम के बर्तन को प्याज उसमें उबाल कर साफ करें ।
१५. भुनी सौंफ चबाने से पेट दर्द कम होता है ।
१६. लू लगने पर बताशे में ८-१० सौंफ का रस डालकर दो -दो घंटे बाद दें ।
१७. कब्ज़ के लिए गुनगुने पानी के साथ रात को सौंफ लें ।
१८. खट्टी डकारों के लिए मिश्री के साथ २-३ बार सौंफ खाएं ।
१९. चिकने बर्तन पर पहले आटा लगाएँ बाद में पाउडर से धोएँ ।
२०. जले दूध में ठंडा होने से पहले थोड़ा नमक व चीनी डाल दें , स्वाद ठीक हो जाएगा ।
२१. चिटका अंडा उबालने के लिए पानी में सिरका डाल उबालें ।
२२. किसी भी चीज के मीठे अचार में १० लौंग मिलाने से वह खराब नहीं होगा ।
२३. पिसी लाल मिर्च में नमक मिला देने से वह खराब नहीं होती ।
२४. गेहूँ सुरक्षित रखने के लिए नीचे और ऊपर नीम की पत्तियाँ रखें ।
२५. सब्ज़ी को बरसात में नमक घुले पानी में १/२ घंटा रखें फिर धोकर पकाएँ ।
२६. मनी प्लांट के गमले में सब्ज़ी के छिलके या चाय के बची पत्ती डालने से पुष्ट आकर के पत्ते आते हैं ।
२७. पेट के ज़हर को निकालने के लिए राई का १ ग्राम चूर्ण ठंडे पानी में मिलाइए । उलटी हो जाएगी ।
२८. नीबू के टुकड़े पर मिश्री का चूर्ण डालकर चूसने से उलटी हो सकती है ।
२९. स्टील के बर्तन सिरके से चमका सकते हैं ।