145. Stuffed Bread Pakoda ब्रेड भरवाँ पकौड़े
सामग्री - एक ब्रेड , २५० ग्राम उबले आलू , १०० ग्राम बेसन , थोड़े से उबले मटर , कटा प्याज एक , हरा धनिया थोड़ा सा , अदरक एक छोटी सी गांठ , टमाटर , नमक , हल्दी , लाल मिर्च एक चाय का चम्मच , हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई , जीरा , साबुत धनिया ।
विधि - उबले आलू मसल लें । जीरे व धनिए छौंक लगाकर प्याज भूनें ।प्याज भून जाने के बाद उसमें टमाटर बारीक काट कर डाल दें । टमाटर के गल जाने पर उसमें नमक , लाल मिर्च , बारीक हरी मिर्च कटी हुई , हल्दी, हरा धनिया और मटर डालकर भूनें । फिर आलू डालें । मसाला तैयार है । अब बेसन का घोल बनाएँ , उसमें नमक व मिर्च डालकर बेसन का घोल बनाएँ । यह घोल ज्यादा पतला न हो और न ही गाढ़ा । अब ब्रेड के एक स्लाइस पर मसाला रखें और उसके ऊपर दूसरा स्लाइस ब्रेड का रखें । ब्रेड के कोनों को दबा बेसन के घोल में डुबोएं और फिर उसे पहले से ही कढ़ाई में गर्म तेल में तल लें । एक तरफ लाल हो जाए फिर धीरे से पलट कर दूसरी तरफ से तल लें । फिर ध्यान से धीरे से कढ़ाई से निकाल लें । इसे गर्म -गर्म हरी चटनी परोसें । ऐसे ही दूसरे पकोड़े तल लें ।
146. Alu Ki Tikiya आलू की टिकिया
सामग्री - आधा किलो आलू , १/४ कप मटर के दाने , १/२ कप मूंग दाल , नमक, गर्म मसाला , लाल मिर्च और अमचूर स्वादानुसार ।
विधि - आलू उबाल कर छीलें और उन्हें अच्छी तरह से मसलें । उसमें नमक, मिर्च, गर्म मसाला और अमचूर मिला दें । फिर मटर को उबाल लें और मटर में जीरा और नमक डाल कर भून लें और दाल जिसे एक दो घंटे भिगो कर रखा था , उसका पानी निकाल कर मटर के साथ भून लें । फिर आलू के मसाले की छोटी -छोटी टिकिया बनाएँ करीब पूरी के आकार की । इस पूरी को आप अपने हाथ की हथेली में बना सकती हैं । फिर इस पूरी पर दाल और मटर का एक छोटा चम्मच मसाला रखें । इसे हल्के हाथों से बंद कर गोले के आकार में बना लें अपर थोड़ा इसे चपटा रखें , ऐसे ही सारी टिकिया बना लें । सपाट तवे में तेल डालें और इन टिकिया को तलें । एक तरफ से सिक जाने पर दूसरी तरफ से सेंके । जब ये सिंक जाएँ तो इसे सपाट चम्मच से थोड़ा दबाएँ और अच्छी तरह से लाल बनाएँ । फिर इस टिकिया को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोंसे । चाहें तो फेंटी हुई दही भी इस टिकिया पर डाल कर फिर इस पर हरी चटनी और मीठी चटनी डालें । यदि तलते वक्त टिकिया टूट रही हो तो आलू का मसाला बनाते समय थोड़ा सा बेसन या फिर डबलरोटी को पानी में भिगोकर पानी निकाल कर उसे मसल कर आलू के मसाले में डालें जिससे टिकिया टूटे नहीं । डीप फ्राई नहीं करना , शेलो फ्राई करना है ।
147. Mutter Chap/Tikiya मटर चाप /टिकिया
सामग्री - आधा किलो मटर और २५० ग्राम आलू , नमक, लाल मिर्च और अमचूर स्वादानुसार , १-२ हरी मिर्च ।
विधि - मटर उबाल कर पीस लें और आलू भी उबाल कर पीस लें । दोनों को मिक्स करके/मिला कर उसमें नमक , लाल मिर्च, अमचूर , कटी हरी मिर्च स्वादानुसार मिला कर आलू की टिकिया की तरह तलें पर डीप फ्राई नहीं । इसे हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसें ।
No comments:
Post a Comment