152. Pooran Poli/ पूरन पोली
सामग्री - २ कटोरी/१/४ किलो चना दाल , २ कटोरी /१/४ किलो गुड़ , १/२ कटोरी शक्कर , ४ बड़ी कटोरी आटा, ४ -५ इलायची , आधी कटोरी तेल । (१० लोगों के लिए यह सामग्री काफी होगी )
विधि- चना दाल , तेल थोड़ा और हल्दी के साथ उबालनी है । प्रेशर कुकर की ३-४ सीटी बजने के बाद उसका पानी निकाल दें और चना दाल को शक्कर और गुड़ मिलाकर मिक्सी में पीसना है । कढ़ाई में डालकर इस मसाले को पकाना है । जब तक कि यह मसाला सूख न जाए । फिर इसे ठंडा करने रख दिया । आटा बारीक कपड़े या छलनी से छानना है । पानी में थोड़ा नमक और हल्दी डालकर , आटे में तेल डालना है करीब तीन करछी । तेल को आटे में अच्छी तरह से मिला कर थोड़ा थोड़ा हल्दी व नमक वाला पानी डालकर आटा गूंथना है । इस आटे को अच्छी तरह से मसलना है जब तक कि यह मैदे की तरह खिंचने न लगे । आलू के परांठे की तरह पूरन पोली बना लें । इसे तीन -चार दिन रख सकते हैं ।
153. Saar/सार
सामग्री - प्याज एक , लहसुन एक पूरा , अदरक एक गाँठ , हरा धनिया आधा कप बारीक़ कटा हुआ , सूखा या कच्चा नारियल आधा कप , गर्म मसाला, लाल मिर्च , एक चाय का चम्मच जीरा और राई ।
विधि - जीरा व राई का तड़का थोड़े से तेल में डालना है । इससे पहले अदरक, लहसुन , हरा धनिया और नारियल को पीस लेना है । तड़के में राई और जीरा लाल हो जाने पर प्याज बारीक़ काट कर डाल दें । प्याज लाल हो जाने पर उसमें पिसा मसाला डाल दें । मसाला भुन जाए तो उसमें चने की दाल का पानी जो पूरन पोली बनाते समय चना दाल उबालते वक्त बचा था , डाल दें साथ में नमक, लाल मिर्च और गर्मा मसाला भी डाल दें ।हल्का गाढ़ा हो जाने पर इसे गैस से उतार दें । इस सार को पूरन पोली के साथ परोंसे ।
154. Sabudaana Khicdi साबुदाना खिचड़ी
सामग्री - ३ कटोरी साबूदाना , १ कटोरी मूंगफली का चूरा (मिक्सी में भुनी व छिली मूँगफ़ली का बना लें ) ३ आलू उबले हुए और कटे हुए , १-२ हरी मिर्च बारीक कटी हुई , हरा धनिया बारीक कटा हुआ , नमक और चीनी स्वादानुसार , एक चाय का चम्मच जीरा , एक चाय का चम्मच काली मिर्च पिसी हुई , एक करछी घी या फिर आधा करछी तेल और आधा करछी घी
विधि- साबूदाने को दो बार धोकर पूरा पानी करीब -करीब निकाल दें और इसे ५ से ६ घंटे भिगो कर रखें । तेल को कढ़ाई में डालें और उसमें जीरा डालें । जीरा लाल हो जाने पर उसमें कटी हुई हरी मिर्च डाली और तड़क जाने पर कटे आलू डाल दिए । फिर थोड़ा नमकऔर काली मिर्च पिसी हुई डाली । आलू अच्छी तरह नमक से मिल जाएँ और भुन जाएँ तब साबूदाना डाला । पर कढ़ाई में साबूदाना डालने से पहले उसमें मूंगफली का चूरा , नमक और चीनी मिला दिया । साबूदाना और आलू अच्छी तरह से मिलाए और धीमी आँच पर ढककर पाँच मिनट पकाया । एक दो बार बीच में हिला भी लिया । अंत में कटा बारीक हरा धनिया बुरका । यह खिचड़ी व्रत में दही के साथ अच्छी लगती है ।
No comments:
Post a Comment