159. President Soup प्रेजिडेंट सूप
सामग्री - ११/२ किलो टमाटर , अदरक एक गाँठ , १/४ किलो आलू , १० लौंग, ५ ब्रेड पीस , ४ चम्मच सिरका, दालचीनी १ , नमक , कालीमिर्च पिसी हुई स्वादानुसार , पानी अंदाज से या जिसमें टमाटर डूब जाएँ , खाने वाला रंग थोड़ा-सा , मक्खन एक चम्मच , क्रीम एक बड़ा चम्मच ।
विधि - टमाटर धोकर काटें , लौंग , दालचीनी , पानी डालकर उबालें और गलने पर ठंडा करके उसे मिक्सी में पीसें । फिर इसे छानें और हलकी आंच पर फिर से इसे रखें । उबले आलू पीस लें जब टमाटर पीस रहें हों और उन्हें भी टमाटर के साथ छान लें । इस मिश्रण को हलकी आँच पर पकाते समय मक्खन डालें । थोड़ा गाढ़ा हो जाए सूप के खाने के लायक तब आँच से उतार लें । आँच से उतार कर सिरका डालें । डबल रोटी की टुकड़े चौकोर काट कर तल लें । सूप सर्व करते समय उसमें फेंटी क्रीम और काली मिर्च बुरक कर दें । साथ में डबल रोटी के टुकड़े भी सर्व करें अलग से ।
160. Saabudaana Papad साबुदाना पापड़
सामग्री - २५० ग्राम साबुदाना , १/२ चम्मच नमक , १/२ चम्मच मिर्च , जीरा एक चम्मच , घी थोड़ा-सा ।
विधि - पानी में साबुदाना डालें । पानी करीब १/२ लीटर हो । आँच पर पानी और साबुदाना बराबर चलाती रहें । थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो नमक, मिर्च , जीरा पीस कर डाल दें (इन्हें पहले से ही पीस कर रखें) । फिर आँच से उतार लें । एक थाली में घी लगाकर रखें । उसमें थोड़ी थोड़ी दूर पर एक -एक चम्मच साबुदाने का घोल डालती जाएँ । इन्हें कड़ी धूप में सुखाएँ और ऊपर की तरफ जब आधी से ज्यादा सूख जाए तो पलट लें वर्ना पापड़ थाली से चिपक जाएंगे । इन्हें तब तक धूप में सुखाती रहें जब तक कि यह अच्छी तरह से सूख ने जाएँ ।
61. Motimahal Dal मोतीमहल दाल
सामग्री - साबुत उड़द दाल २५० ग्राम, चने की दाल ६० ग्राम , राजमा ६० ग्राम , घी एक बड़ी करछी , मलाई आधा कप , मक्खन एक कप , दही ६० ग्राम , टमाटर ६ , पानी अंदाज से या जिसमें दाल डूब जाए और करीबन एक गिलास पानी और भी हो , नमक और लाल मिर्च अंदाज से , जीरा के चम्मच , रोगनी मिर्च एक चम्मच , गर्म मसाला आधा, चम्मच , हल्दी एक चाय का चम्मच , हरा धनिया एक गुच्छा, अदरक एक गाँठ , लहसुन एक पूरा , एक बड़ा प्याज, एक -दो हरी मिर्च ।
विधि- तीनों दालों को साफ करके रात को राजमा और उड़द दाल भिगो दें । चना दाल को साफ करके सभी दालों को उबलते पानी में डालें और एक करछी घी भी डालें और नमक व हल्दी भी डालें । प्रेशर कुकर में दस मिनट रखें सीटी बजने के बाद । जब सीटी ठंडी हो जाए तो कुकर खोलें और अच्छी तरह से इस दाल को घोलें और इसे आप बड़ी करछी से अच्छी तरह से हिलाएँ । जब दाल अच्छी तरह से घुल -मिल जाए और गली हुई लगे । गाढ़ापन भी ठीक हो तो इसमें दही फेंट कर डालें और मलाई डाल कर थोड़ी देर तक पकाएँ यानि दो-तीन उबाल आने दें । दाल गाढ़ी होकर पक जाए तो उतार लें । अब तड़का लगाएँ । टमाटर को उबाल लें । फिर उनको छील लें । टमाटर की साथ जीरा , गर्म मसाला, अदरक को एक साथ पीस लें । मक्खन को फ्राई पैन में गर्म करें और बारीक कतरे प्याज को भून लें । फिर इसमें पिसा मसाला डाल दें और बारीक कटी हरी मिर्च भी । इसे भी अच्छी तरह भून लें । दाल में ये तड़का डालें और ऊपर से गर्म मसाला डालें और बारीक हरा धनिया । गर्म -गर्म तंदूरी रोटी या सादे परांठे के साथ परोंसे ।
No comments:
Post a Comment