170. Sweet and sour vegetables मीठी और खट्टी सब्ज़ियाँ
सामग्री - १०० ग्राम फूलगोभी, १०० ग्राम फ़्रैंचबीन, १०० ग्राम गाजर, १०० ग्राम बंदगोभी, १०० ग्राम शिमला मिर्च,१०० ग्राम प्याज , ४ सेलरी स्टिक, १/२ चाय का चम्मच अजीनोमोटो पाउडर, ४ बड़े चम्मच तेल, नमक चुटकी भर, सिरके वाली हरी मिर्च, चिली सॉस।
सॉस- ३/४ चाय के चम्मच काला / भूरा सिरका, ३/४ कप चीनी , १ कप पानी , २ बड़े चम्मच मैदा, १/२ बड़ा चम्मच सोया सॉस , ४ बड़े चम्मच टोमैटो केच अप ।
विधि - फ़्रैंचबीन और सेलरी के १ इंच के टुकड़े, गाजर और प्याज के टुकड़े समान आकार के, अन्य सब्ज़ियों के भी उसी आकार में टुकड़े काट लें । सॉस की सामग्री मिलाकर उबाली, गाढ़ा होने तक पकाई। एक बर्तन में तेल डालकर सब्ज़ियाँ व अजीनोमोटो पाउडर डाला और ५ मिनट तक सब्ज़ियाँ पकाईं । सॉस व नमक डालकर फिर से सब्ज़ियों और सॉस को पकाया। हरी मिर्च सिरके की और चिली सॉस के साथ परोसा ।
इसे फ्राइड चावल या फिर सादे नूडल्स साथ परोस सकते हैं ।
171. Vegetables and Noodles सब्ज़ियाँ और नूडल्स
सामग्री - २०० ग्राम बंदगोभी /पत्तागोभी , २०० ग्राम प्याज , 100 ग्राम गाजर , १०० ग्राम फ्रेंचबीन , १ शिमला मिर्च , १५० ग्राम नूडल्स , १/२ चाय का चम्मच अजीनोमोटो पाउडर , १ चाय का चम्मच सोया सॉस , ४ बड़े चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , सिरके वाली हरी मिर्च और चिली सॉस परोसने के लिए ।
विधि - सब सब्ज़ियों की परली लम्बी फांकें बनाईं ।तेल गर्म कर उसमें सब्जियाँ व् अजीनोमोटो पाउडर डाल दिया । ३-४ मिनट पकाया । नूडल्स को अलग से उबाला । फिर गर्म पानी निकाल उन्हें ठंडे पानी से भी निकाल लिया । अब नूडल्स को , सोया सॉस और नमक को भी सब्जियों के साथ मिलाया और फौरन ही परोस दिया चिली सॉस और सिरके वाली मिर्च के साथ वरना नूडल्स चिपक जाते हैं ।
No comments:
Post a Comment