Thursday, 31 July 2014

71 Mutton Curry

71 Mutton Curry  (मटन करी)


सामग्री- एक चाय कप नारियल का जूस निकालना, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया एक बड़ा चम्मच, आधा चम्मच जीरा, एक चौथाई चाय का चम्मच  राई , ३-४ काली मिर्च के दाने, एक चाय का चम्मच खस-खस, छोटा टुकड़ा दाल चीनी , २-३ लौंग, २ बडे  प्याज - सभी को भून ना है और पीसना है पानी के साथ , एक किलो मटन, एक टुकड़ा अदरक और १०-१२ लहसुन की कलियाँ , नमक स्वादानुसार, एक हरी मिर्च, एक प्याज बारीक़ कटा हु , एक बडा  टमाटर छोटे -छोटे टुकड़ों में, दो बड़े चम्मच तेल, थोड़ी-सी इमली भिगोकर उसका जूस निकाल कर रखना, सिरका एक बड़ा चम्मच  । 

विधि - पिसे हुए मसाले में मटन अच्छी तरह से मिलाकर उसमें नमक , हल्दी और सिरका मिलाकर करीब एक घंटा रखा । फिर मटन को  दस मिनट के लिए उबाला । बारीक कटे हुए टमाटर, एक हरी मिर्च कटी हुई, बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक के साथ मसाला पीसा । फिर गैस पर बर्तन रखा और उसमें तेल डाला । उसमें कटा हुआ प्याज  डाला और जब वह लाल हो जाए तब उसमें पिसा मसाला डाल दिया और इसे भुना । फिर इसमें उबला मटन और इमली का रस डाल दिया । इसे एक -दो मिनट उबाला और फिर इसमें नारियल का जूस भी  डाल दिया । एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दिया । अंत में हरा धनिया साफ कर उसे बारीक काट कर  मटन में डाल दिया और गर्म -गर्म चावल या रोटी के साथ परोसा । 

71.  Mutton Curry  (मटन करी)

सामग्री- एक किलो मटन चार बड़े प्याज बारीक कटे हुए, ३ बड़े टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए, नमक स्वादानुसार, हल्दी एक चाय का चम्मच, एक बड़ा चम्मच सिरका, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, एक चम्मच जीरा पाउडर, खस-खस २ चाय के चम्मच, गर्म मसाला डेढ़ चाय का चम्मच, एक टुकड़ा अदरक, १५-२० लहसुन की कलियाँ , तेल २ बड़े चाय के चम्मच । 

विधि- सर्वप्रथम मटन को नमक, हल्दी और सिरके के साथ अच्छी तरह से मिलाकर फ्रिज में एक घंटे के लिए रखा । फिर मिर्च पाउडर, खस-खस, जीरा पाउडर को पीस लिया । अलग से  अदरक और लहसुन की पेस्ट तैयार कर ली । अब एक प्रेशर कुकर मे तेल गर्म किया । उसमें बारीक कटे प्याज डाले और उन्हें लाल किया । जब वे लाल हो गए तो उसमें अदरक और लहसुन की पेस्ट मिला दी । साथ में दूसरा पिसा मसाला भी मिला दिया। ३-४ मिनट भूनने  के बाद उसमें बारीक कटे हुए टमाटर भी डाल दिए । इसे तब तक भूना जब तक कि  टमाटर नरम न हो जाएं । टमाटर के नरम और मसाले से तेल निकलने पर मटन को मिला दिया । इसे ५ से १० मिनट तक भूना । इसके बाद एक प्याला पानी उसमें डाला। फिर कुकर बंद करके १० मिनट तक इसे पकाया और सीटी बजवाई । ठंडा होने के बाद इसे दूसरे बर्तन में डाला और गर्म मसाला डालकर थोड़ी देर और पकाया । जब यह पूरी तरह पक गया और गाढ़ी तरी बन गई तब गैस बंद करके हरा धनिया बारीक काटकर सजाया और परोसा । 

70. Mexican Rice

70. Mexican Rice (मेक्सिकन राइस)

सामग्री- २ कप बासमती या जीरा चावल , एक इंच अदरक, ४-५ कलियाँ लहसुन, २ मध्यम आकार के टमाटर, एक शिमला मिर्च,२ बड़े प्याज, काली मिर्च पाउडर अंदाज से , थोड़ा अजिनोमोटो पाउडर ,स्वादानुसार नमक, धनिया पत्ती एक कप या पत्तेदार प्याज एक कप, थोड़ी-सी सोया सॉस, साबुत मसाला- एक टुकड़ा दाल चीनी, २ तेज़ पत्ता, २ बड़ी इलायची, २ छोटी इलायची , ४-५ साबुत काली मिर्च , दो बड़े चम्मच तेल । 

विधि- चावल धोकर साबुत मसाले के साथ उबाल लिए । उबालने के बाद चावलों को एक बड़ी थाली में फैला दिया । टमाटर, शिमला मिर्च  और प्याज या पत्तेदार प्याज को एक आकार में काटा । अब गैस पर एक मोटे पेंदे वाला बर्तन रखा । उसमें  तेल डाल दिया । उसमें अदरक और लहसुन की कलियाँ कूट कर डालनी है । जब यह लाल हो जाए तो उसमें कटी हुई सब्जियाँ डाल दीं । जब सब्ज़ियाँ गल गईं तब उसमें काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर के साथ सोया सॉस भी डाल दी । साथ ही नमक और थोड़ा पानी डाल दिया । तीन -चार के बाद इस ग्रेवी अथवा मसाले में चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाने हैं । चावल को मिलाने के बाद गर्म तवे पर थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें पर गैस बंद करके । इसे गोभी मंचूरियन या कबाब चिकन के साथ परोंसे । 

68. Green Chicken 69. Kabab Chicken

६८. Green Chicken (हरा चिकन)

सामग्री- चिकन आधा किलो, १०-१२ कलियाँ लहसुन, २-३ हरी मिर्च, एक बड़ा या २ मध्यम आकार के टमाटर, एक चाय का चम्मच मेथी दाना और साबुत धनिया, ३-४ काली मिर्च, एक कप साफ किया हुआ हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, २ बड़े चम्मच तेल । 

विधि- गैस पर फ्राई पैन रखा । थोड़ा-सा तेल फ्राई पेन में डाला । उसमें मेथी दाना, साबुत धनिया और बारीक-बारीक लहसुन काटकर डाल दिया । जब यह सब भुन जाए तब टमाटर छोटे -छोटे काटकर उसमें डाल दिए । जब टमाटर गल गए तब हरा धनिया डालना है । एक-दो मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दिया । ठंडा होने पर उसे मिक्सी में पीस लिया । अब कढ़ाई गैस पर रखी और उसमें बचा हुआ तेल डाल दिया जब तेल गर्म हो गया तब उसमें पहले से बनाया हुआ मसाला और चिकन डाल दिया । इस को धीमी आँच पर पकाना है । जब गल जाए तो गैस बंद कर दो और उस पर गर्म मसाला बुरक दो । फिर सर्विंग डिश पर परोसा ।  

६९. Kabab Chicken  (कबाब चिकन) -

सामग्री - आधा किलो चिकन , एक अंडा , बाज़ार से तेज़ मसाला (यहाँ मसाला चिकन की दुकानों पर उपलब्ध है), लहसुन और अदरक की पेस्ट करीब एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार । 

विधि- चिकन को साफ करके उसमें अंडा फेंटकर , तेज़ मसाला, लहसुन और अदरक की पेस्ट और नमक को अच्छी तरह से मिला दिया । इसे करीब आधा घंटा ऐसे रखना है । फिर गैस पर कढ़ाई रखी और उसमें चिकन तलने के लिए तेल डाला । जब तेल गर्म हो जाए तो मेरिनेटड चिकन के टुकड़े दो-दो करके तलने हैं । मीडियम आग पर तलने हैं क्योंकि तब चिकन के टुकड़े गल जाएंगे । इन टुकड़ों के लाल हो जाने पर अखबार या पेपर नैपकिन  के ऊपर रखे ताकि अतिरिक्त तेल सूख जाए । इन कबाबों को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें । यह डिश एक तरह से स्नैक है खाना खाने से पहले सर्व करने के लिए ।