६८. Green Chicken (हरा चिकन)
सामग्री- चिकन आधा किलो, १०-१२ कलियाँ लहसुन, २-३ हरी मिर्च, एक बड़ा या २ मध्यम आकार के टमाटर, एक चाय का चम्मच मेथी दाना और साबुत धनिया, ३-४ काली मिर्च, एक कप साफ किया हुआ हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, २ बड़े चम्मच तेल ।
विधि- गैस पर फ्राई पैन रखा । थोड़ा-सा तेल फ्राई पेन में डाला । उसमें मेथी दाना, साबुत धनिया और बारीक-बारीक लहसुन काटकर डाल दिया । जब यह सब भुन जाए तब टमाटर छोटे -छोटे काटकर उसमें डाल दिए । जब टमाटर गल गए तब हरा धनिया डालना है । एक-दो मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दिया । ठंडा होने पर उसे मिक्सी में पीस लिया । अब कढ़ाई गैस पर रखी और उसमें बचा हुआ तेल डाल दिया जब तेल गर्म हो गया तब उसमें पहले से बनाया हुआ मसाला और चिकन डाल दिया । इस को धीमी आँच पर पकाना है । जब गल जाए तो गैस बंद कर दो और उस पर गर्म मसाला बुरक दो । फिर सर्विंग डिश पर परोसा ।
६९. Kabab Chicken (कबाब चिकन) -
सामग्री - आधा किलो चिकन , एक अंडा , बाज़ार से तेज़ मसाला (यहाँ मसाला चिकन की दुकानों पर उपलब्ध है), लहसुन और अदरक की पेस्ट करीब एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार ।
विधि- चिकन को साफ करके उसमें अंडा फेंटकर , तेज़ मसाला, लहसुन और अदरक की पेस्ट और नमक को अच्छी तरह से मिला दिया । इसे करीब आधा घंटा ऐसे रखना है । फिर गैस पर कढ़ाई रखी और उसमें चिकन तलने के लिए तेल डाला । जब तेल गर्म हो जाए तो मेरिनेटड चिकन के टुकड़े दो-दो करके तलने हैं । मीडियम आग पर तलने हैं क्योंकि तब चिकन के टुकड़े गल जाएंगे । इन टुकड़ों के लाल हो जाने पर अखबार या पेपर नैपकिन के ऊपर रखे ताकि अतिरिक्त तेल सूख जाए । इन कबाबों को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें । यह डिश एक तरह से स्नैक है खाना खाने से पहले सर्व करने के लिए ।
No comments:
Post a Comment