Saturday, 23 August 2014

74. Home made remedy for good health

74. Home made remedy for good health 

१. रक्त  को शुद्ध करने के लिए जो दिल का दौरा और उच्च रक्तचाप की रोक के लिए- १०० ग्राम मेथी, २५ ग्राम अजवाइन, २५ ग्राम जीरा, २५ ग्राम काला जीरा -सभी को एक बर्तन में गर्म किया और इन्हे अलग-अलग पीस लिया और फिर सबको एक साथ मिला लिया । हर सुबह निराहार दो चाय के चम्मच पानी के साथ लें । 

२. हाजमा और पेट की हर तरह की बीमारियों से बचने के लिए- अजवाइन १०० ग्राम, सौंफ ५० ग्राम, दस ग्राम लौंग और एक चाय का चम्मच काला नमक- अजवाइन , सौंफ और लौंग को एक बर्तन में गर्म किया और फिर इन्हें एक साथ पीस लिया और इसमे काला नमक मिला दिया । हर सुबह इसे गुनगुने पानी के साथ आधा चाय का चम्मच लें । 

३. हड्डियों और जोड़ों की मज़बूती के लिए- १०० ग्राम मेथी , १०० ग्राम सूखा धनिया और १०० ग्राम जीरा । सभी को अलग-अलग एक बर्तन में गर्म कर लिया । फिर सभी को अलग दरदरा पीस लिया और एक साथ मिला लिया । इसे सुबह सुबह पानी पीने के बाद एक चाय का चम्मच खाना है यानि की चबाना है । इसके बाद पानी न पीएं । 

४. दिल को स्वस्थ रखने के लिए और सामान्य स्वास्थ्य के लिए - शहद एक चाय का चम्मच, एक चुटकी दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में डाल कर हर सुबह निराहार पीएं । 

73. Chocolate

73. Chocolate 

सामग्री - एक कप दूध पाउडर नेस्ले का , एक कप चीनी, एक चौथाई कप गेहूं का आटा , एक चौथाई कप मक्खन, आधा कप पानी, १० बड़े चम्मच कोको केडबरी का । 

विधि- मिल्क पाउडर, गेहूं का आटा और कोको को एक साथ छाना । एक बड़े बर्तन को गैस पर रखा और उसमें मक्खन डाला । जब मक्खन पिघला तो उसमें चीनी और पानी डाला । जब एक तार की चाशनी बन गई तब उसमें छाना हुआ मिश्रण डाल दिया और अच्छी तरह से मिलाया । फिर इसे चिकनी की हुई थाली में फैला दिया और चाकू से टुकड़ों के निशान बना दिए । ठंडा होने पर टुकड़ों को काटा कर बरनी में भर लिया । आपकी चोकोलेट तैयार है । चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ ड्राई फ्रूट और किशमिश डाल  सकते हैं । 

72. Fish Curry

72. Fish Curry 

सामग्री - समुद्री फिश आधा किलो, नमक, हल्दी एक चाय का चम्मच, चौथाई हरा नारियल, दो मध्यम आकार के प्याज, ६ बेड़गी मिर्च, ३-४ काली मिर्च, एक बड़ा चम्मच सूखा धनिया , चौथाई चाय का चम्मच जीरा, आधा चाय का चम्मच राई , चौथाई चाय का चम्मच मेथी के दाने, इमली थोड़ी-सी, एक छोटा टुकड़ा अदरक, ३-४ कलियाँ लहसुन, ४-५ कढ़ी पत्ते । मसाला कटा हुआ - हरी मिर्च एक बीज निकाल कर, एक प्याज छोटा बारीक कटा हुआ, एक टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ, ३-४ लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुईं, ३-४ कढ़ी पत्ते । दो बड़े चम्मच तेल और आधा चाय का चम्मच नीबू का जूस । 

विधि- बेड़गी मिर्च , काली मिर्च, सूखा धनिया, जीरा, राई, मेथी के बीज, लहसुन, अदरक और कढ़ी पत्ते को साथ में पीस लिया । इमली को भिगोया और उसके नरम हो जाने पर उसे भी मसाले के साथ पी लिया । नारियल को घिसा और उससे दूध निकाल लिया । पहले फिश को नमक और हल्दी के साथ मेरिनेट किया। 
एक बर्तन में तेल लिया जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटा हुआ मसाला मिला दिया । जब यह लाल हो जाए तो उसमें पिसा मसाला मिला दिया और इसे धीमी आंच पर पकाया । जब इससे तेल निकलने लगे तो उसमे बची हुई इमली का पानी निकालकर डाल दिया और नमक भी मिलाया । जब यहाँ गाढ़ा हो जाए तो उसमें फिश के टुकड़े डाल दिए जब एक उबाल आया तो नारियल का पानी डाल दिया और इसे १-२ मिनट पकाया । फिर गैस बंद करके उसमें आधा चाय का चम्मच नीबू का जूस मिला दिया ।

Fish Curry-

a.      Marinate in the same way as fish fry.
b.  Take oil, once its warm switch off and put cumin seeds/jeera one tea spoon, one bay leaf, small piece of cinnamon, two-three small cardamom and one big black cardamom (only skin not seeds and seeds can be used for tea or any sweet dish. Don’t throw them), one or two cloves, 4-5 pepper.
c.     Switch on the gas add cut onions.
d.     Once onions are brown, add  one table spoon garlic and ginger paste, one cup of tomato puree (2-3 medium size tomatoes, one –two tea spoon of tamarind juice and little jaggery. Roast it till oil comes out from masala. Add very little salt, turmeric, chilli powder and dhaniya powder (as it is already added to the fish).
e.      To this, add one glass of water. Boil for five minutes and put fish pieces. (fish pieces can fry first if you want)
f.       After 2-3 minutes boiling (when water bubbles are there) then check if fish is soft and switch off the gas.

g.     Put coriander leaves finely chopped and half tea spoon of garam masala.