73. Chocolate
सामग्री - एक कप दूध पाउडर नेस्ले का , एक कप चीनी, एक चौथाई कप गेहूं का आटा , एक चौथाई कप मक्खन, आधा कप पानी, १० बड़े चम्मच कोको केडबरी का ।
विधि- मिल्क पाउडर, गेहूं का आटा और कोको को एक साथ छाना । एक बड़े बर्तन को गैस पर रखा और उसमें मक्खन डाला । जब मक्खन पिघला तो उसमें चीनी और पानी डाला । जब एक तार की चाशनी बन गई तब उसमें छाना हुआ मिश्रण डाल दिया और अच्छी तरह से मिलाया । फिर इसे चिकनी की हुई थाली में फैला दिया और चाकू से टुकड़ों के निशान बना दिए । ठंडा होने पर टुकड़ों को काटा कर बरनी में भर लिया । आपकी चोकोलेट तैयार है । चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ ड्राई फ्रूट और किशमिश डाल सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment