Saturday, 23 August 2014

74. Home made remedy for good health

74. Home made remedy for good health 

१. रक्त  को शुद्ध करने के लिए जो दिल का दौरा और उच्च रक्तचाप की रोक के लिए- १०० ग्राम मेथी, २५ ग्राम अजवाइन, २५ ग्राम जीरा, २५ ग्राम काला जीरा -सभी को एक बर्तन में गर्म किया और इन्हे अलग-अलग पीस लिया और फिर सबको एक साथ मिला लिया । हर सुबह निराहार दो चाय के चम्मच पानी के साथ लें । 

२. हाजमा और पेट की हर तरह की बीमारियों से बचने के लिए- अजवाइन १०० ग्राम, सौंफ ५० ग्राम, दस ग्राम लौंग और एक चाय का चम्मच काला नमक- अजवाइन , सौंफ और लौंग को एक बर्तन में गर्म किया और फिर इन्हें एक साथ पीस लिया और इसमे काला नमक मिला दिया । हर सुबह इसे गुनगुने पानी के साथ आधा चाय का चम्मच लें । 

३. हड्डियों और जोड़ों की मज़बूती के लिए- १०० ग्राम मेथी , १०० ग्राम सूखा धनिया और १०० ग्राम जीरा । सभी को अलग-अलग एक बर्तन में गर्म कर लिया । फिर सभी को अलग दरदरा पीस लिया और एक साथ मिला लिया । इसे सुबह सुबह पानी पीने के बाद एक चाय का चम्मच खाना है यानि की चबाना है । इसके बाद पानी न पीएं । 

४. दिल को स्वस्थ रखने के लिए और सामान्य स्वास्थ्य के लिए - शहद एक चाय का चम्मच, एक चुटकी दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में डाल कर हर सुबह निराहार पीएं । 

No comments:

Post a Comment