Saturday, 30 April 2016

139. Carrot Kanji 140. Doli or Khameeri Puri

१३९. कांजी - Carrot Kanji

सामग्री - एक किलो काली लाल गाजर , ४ बड़े चम्मच राई , एक बड़ा चम्मच पिसी लाल मिर्च , नमक अंदाज से या स्वादानुसार । 

विधि - गाजरों को छीलकर कर काट लें । किसी मटके या चीनी (बॉन चाईना ) के बर्तन में ४-५ लीटर पानी डालें । पानी में नमक , पिसी राई और लाल मिर्च पाउडर डाल दें । अच्छी तरह मिलाएँ । फिर कटे और धुले गाजर के टुकड़े भी डाल दें । मटके के मुँह को कपड़े से अच्छी तरह से बंद कर कड़ी धूप में रखें। पानी जामुनी अथवा बैंगनी रंग का हो जाए तो कांजी तैयार समझें । यह सर्दी के मौसम में बनती है उत्तर भारत में । बहुत ही स्वाद लगती है । 

१४०. डोली या खमीरी पूरी -Doli or Khameeri Puri

सामग्री - एक चम्मच खसखस , सौंफ एक चम्मच , चने की दाल एक बड़ा चम्मच , दालचीनी २-३, जायफल आधा , नमक अंदाज से , तेजपत्ता चार -छ : , मोटी /बड़ी इलायची दो , चार लौंग , आटा , तेल  अंदाज से । 

विधि - एक पतीले में पानी उबाला ,सौंफ डाले , थोड़ी देर पकने पर पानी उतार लिया । दूसरे बर्तन में दाल , दाल चीनी , थोड़ा जायफल, तेजपत्ता, लौंग , इलायची , खसखस डालकर ऊपर से सौंफ वाला गर्म पानी डाल दें । इसको ढक कर एक कंबल में लपेट कर रखें । फिर ठंडा होने पर पानी को छानें और गेहूँ का आटा सान लें । आटा सानते समय नमक भी मिला लें । आटा पूरी के आटे की तरह गूंथे । फिर इस आटे  को ढककर हलकी धूप में दो से चार घंटे रखें । फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटी -छोटी पूरियाँ  तल लें । याद रखें कि पूरियाँ बेलने के बाद कम्बल में १ या २ घंटे रखनी है । भीगी चने की दाल सूखी बनाकर भी इन  पूरियों में भर कर इन्हें तल  सकते हैं । भीगी चने की दाल को अपने पसंद के अनुसार बनाएँ ।   

भीगी चने की दाल को बनाने के लिए कढ़ाई में थोड़ा तेल लें । बारीक़ कटे प्याज उसमें डालें । जब ये लाल हो जाएँ तो हरी मिर्च बारीक काटकर डाल दें । फिर उसमें दाल डाल दें और हल्दी व नमक डालकर उसे धीमी आँच पर पकाएँ । पकने के लिए यदि थोड़ा पानी डालना पड़े तो डालें पर पानी को पूरा सुखा लें । दाल गल जाने पर उसमें लाल मिर्च, गर्म मसाला और कटा बारीक हरा धनिया डाल दें । फिर इसे पूरियों  में भरकर पूरी तल लें। 

दूसरी बात इस पूरी के आटे का थोड़ा सा भाग यदि आप अपने मित्र को देना चाहें और वे इस आटे के साथ थोड़ा और आटा मिलाकर गुंथेगा और वैसे ही गुंथे आटे को दो से चार घंटे रखेगा तो समान पूरी तैयार कर सकेगा ।  

१३६. A. Mango Pickle with oil १३६. B. Mango Pickle with oil - Andhra Style 137. Heeng Ka Mango Pickle 138. Mango Panna

१३६. A. आम के तेल का अचार  Mango Pickle with oil

सामग्री : १ किलो कच्चे आम , २०० ग्राम नमक, ५० ग्राम सौंफ , ७० ग्राम कलोंजी यानि प्याज के बीज , ७५ ग्राम लाल मिर्च, ७५ ग्राम जीरा, ६० ग्राम मेथी , २५० ग्राम सरसों का तेल , थोड़ी हींग ।

विधि- सब मसालों को अलग -अलग हल्का भून लें और दरदरा पीस लें । फिर थोड़े से तेल में दरदरा मसाला मिलाएं और आम के टुकड़े उसमें मिलाएं । फिर अचार  को एक मर्तबान में डाल दें । बचा तेल भी डाल दें ।  २० दिन धूप में रखें और रोज हिलाएं ।

दूसरी विधि- आम के टुकड़े करके नमक जितना डालना है उसे मिला कर पूरी रात भर रखें । सुबह पानी अलग कर लें क्योंकि नमक पानी छोड़ देता है और टुकड़ों को साफ कपड़े पर फैलाएं । सुखाने के बाद सारे मसाले दरदरे कर (सौंफ, मेथी, कलौंजी , सूखा धनिया ) एक बड़े थाल में हल्दी, मिर्च और सरसों के तेल के साथ सान   लिए । ( इस विधि में यदि पाँच किलो आम हैं तो १ या ११/२ पाव तेल लेते हैं ) मिश्रण बन जाने पर इसमें नमक का पानी मिला दें और सभी टुकड़ों को मिलाकरअचार को मर्तबान में भर लें और मर्तबान के मुँह पर कपड़ा बाँध कर ढक्कन लगा दें । इस अचार को २० दिन कड़ी धूप  में रखें और रोज हिलाएँ ।

१३६. B. आम के तेल का अचार  Mango Pickle with oil

सामग्री - ५ किलो आम कच्चे, सिंकेश्वरी लाल मिर्च आधा किलो , हल्दी १०० ग्राम, नमक आधा किलो , राई की दाल २५० ग्राम , मेथी १०० ग्राम , थोड़ी हींग , काली मिर्च - सौंफ - लौंग  सब मिलाकर १०० ग्राम (लौंग और काली मिर्च पीसनी है  और मेथी भी धोकर सुखाकर पीसनी है ) तेल १ लीटर । 

विधि- कच्चे आम धोकर पानी में रात भर या पॉँच -छ : घंटे भिगोएँ । उसको अच्छी तरह से पौंछे पर याद रखें कि 
पीछे से काला छेद काटना नहीं है बल्कि कपड़े से दबाकर पौंछना है । 
फिर तेल गर्म किया । तेल गर्म है या नहीं देखने के लिए थोड़ी सी सौंफ डाली यदि सौंफ ऊपर आए तो तेल गर्म है । एक थाली में नमक गोले में रखा , उसके ऊपर मिर्च की पर्त फैलानी है । तीसरी पर्त राई , चौथी मेथी फिर हींग की पर्त उसके बाद काली मिर्च, सौंफ व लौंग की पर्त लगाईं । तेल थोड़ा हो जाए तो उसके ऊपर डालना है । फिर अच्छी तरह हिलाकर रखा । मसाला ठंडा होने पर हल्दी मिलाई । 
कच्चे आम काटे फिर एक थाल में थोड़े उसके टुकड़े व थोड़ा मसाला लेकर मिलाया । और, फिर तेल लगाकर मर्तबान में जलाते कागज़ पर हींग डालकर मर्तबान उलटा किया ऐसे मर्तबान तैयार रखना है । फिर मर्तबान में अचार दबा -दबा कर भरना है । इस अचार को पानी से बचाना है और हर रोज हिलाना है । धूप में रखें । 

१३७. हींग का आम का अचार   Heeng Ka Mango Pickle 

सामग्री - २१/२ किलो आम  का गूदा  छोटे- छोटे टुकड़ों में , करीब एक पाव /२५० ग्राम लाल मिर्च पाउडर , नमक एक या तीन चौथाई  बड़ा चम्मच , हींग अंदाज से या १ या डेढ़ चाय का चम्मच ।

विधि - आम के टुकड़ों में नमक लगाकर रखा । धूप निकलने पर उन्हें सुखाया । नमक के पानी में हींग और मिर्च डालकर आम के सूखे टुकड़ों को मिला दिया और अचार को मर्तबान में भर दिया । याद रखें कि  इस अचार में तेल नहीं डालना और दूसरी बात इसे कड़ी धूप में ज़रूर सुखाना है  चाहे दो दिन बाद धूप  निकले । अचार ज्यादा गले नहीं पर धूप अच्छी लग जाए यह ध्यान रखें । 

१३८. आम का पन्ना Mango Panna 

सामग्री - ४-५ कच्चे आम , आधा चम्मच सफेद जीरा, ११/२ किलो पानी , चार इलायची, चीनी और नमक स्वादानुसार । 

विधि- आम भूनें और गूदा निकाल लें या छील कर उबाल लें आम । पानी मिलाएँ और थोड़ा सा जीरा भूनकर डालें । नमक , काली मिर्च पाउडर और चीनी स्वादानुसार मिला लें और गाढ़ा ऐसा हो जैसे कि शर्बत होता है । याद रखें कि उबालने के बाद मिक्सी में पीस लें और फिर छलनी में छानकर ही उसे पतला करें और बाकी मसाले डालें । 
यदि इलायची की जगह पुदीना प्रयोग करना चाहते हैं तो उसे आम को पीसते समय ही पीस लें । चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करना हो तो उसे थोड़े पानी में एक उबाल दिला कर छान लें फिर उस उबले आम के साथ मिला लें । बाकी की विधि समान है । 

133. Chocolate cake 134. Butter Milk Cocoa Cake 135. Ice Cream

133. Chocolate cake
Ingredients : 150 gm Maida/fine flour, 150 gm sugar, 150 gm butter, 1 pinch salt, 3 eggs (one egg for 50 gm maida) , one and half tea spoon baking powder, cocoa or drinking chocolate about 140 gm (to lessen the quantity of maida 10 gm) , 10 gm choco milk (if required)
Another recipe from another friend:
1 cup cream, 2 cup maida, 1 cup sugar, 4 eggs, 1 tea spoon baking powder, vanilla essence one tea spoon or coco powder 1 big spoon.
Method: Mix all the ingredients. It should be like smooth thick paste. Bake it like other cakes.

134. Butter Milk Cocoa Cake
1. Preheat the oven to 180 degrees C, and butter and flour a 9 by inch round cake pan.
2. Mix together 1 3/4 cups of white flour/maida, 3/4 cup unsweetened cocoa powder, 1 cup sugar, 1 tea spoon baking soda and 1/4 tea spoon salt.
3. To these ingredients add one cup butter milk , 1/2 cup vegetable oil or melted butter, and 2 tea spoons vanilla. Mix.
4. Turn the batter into the pan, bake the cake in the middle of the oven for 30 minutes, or until a tester comes out clean, and let it stand for 5 minutes before turning it out of the pan.

It tastes good by itself and looks good when served in a white plate.
Furthermore, it keeps like a dream and tastes even better after a few days. If you want to be lavish you can dress this cake by serving it with ice cream or sweetened cream. You can ice the cake with butter icing or dust it with plain white sugar.

135. Ice Cream
Ingredients: Milk 1 litre, sugar 1 bowl, corn flour 4 tea spoon, china grass 1 tea spoon, milk powder half bowl, cream half bowl, any flavour according to your choice.
Method: Boil milk to make it 3/4. Then add sugar. Make a paste of corn flour and china grass in cold milk. Let it cool and then add paste of milk  powder, cream and flavour. Put it in mixer, churn it and let it set in fridge and once it is set then again put it in mixer and set it. After few hours ice cream is ready to eat.


119. Methi Chicken 120. L.P 121. Pinnacle Kabab

119. Methi Chicken
Ingredients: Chicken 4.94 lbs boned, ginger 1 table spoon, garlic 1 table spoon, curd 2.5 table spoon, salt to taste, lemon/vinegar 3 table spoon, black pepper powder 1.5 table spoon, chilli powder 1.5 table spoon, methi leaves 2 cubes crushed
Method: Mix all the masalas with chicken and keep for a few hours. Then heat little oil and add this chicken and slowly cook it till it becomes soft. 

120. L.P
Ingredients: Mutton 2.68 pounds, big tomatoes 2, coriander chutney 2.5 table spoon, red kashmiri chilli powder 4 table spoon (it is not spicy like other chilli powder), salt 14-15 pinches, ginger paste 1 to 1.5 tea spoon,  garlic paste 1 to 1.5 tea spoon, haldi 4 pinches,
Method: Mix all the masalas except tomatoes with mutton and keep this for a few hours. Then heat little oil and add chopped tomatoes, fry for 2-3 minutes then add marinated mutton and cook till it becomes soft. 

121. Pinnacle Kabab
Ingredients: One big packet chicken legs, one table spoon oil, 11/4 tea spoon salt, ¼ tea spoon turmeric, three tea spoon red chilli powder , 1/8 tea spoon heeng, 1½ tea spoon garam masala, one table spoon and one tea spoon ginger paste, one table spoon and one tea spoon garlic paste, 5.5 table spoon curd.
Method: Mix masalas well with the curd and then marinate chicken legs in it. And keep this for a few hours. Then heat the oil and add marinate chicken legs. Cook it till it becomes soft. 

117. Mehran Fish Masala Fish 118. Prawn Masala

117. Mehran Fish Masala Fish
Ingredients: One big onion, 2 packets of tilapia filets (2x160z=320z), One packet of mehran fish masala, 1.5 table spoon of garlic paste, 3 table spoon yogurt.
Method: Chop onion and make the paste. Then mix garlic paste, yogurt and mehran fish masala. Apply this mixture on filets and bake it both sides.
118. Prawn Masala
Ingredients: Prawns 2 pounds, Cinnamon one long, Elaichi 2 small and 2 big, pepper 16, bay leaf 7, cloves 6, ginger paste 2 table spoon, garlic paste 2 table spoon, onion one big, salt to taste, turmeric 2 pinches, chilli powder 2 tea spoon, coriander powder 1.5 table spoon, garam masala- sprinkle.
Method- Heat the oil. Add elaichi, pepper, bay leaf and cloves. Then add chopped onion when it becomes light red then add ginger and garlic paste. Fry it some time. Add salt, turmeric, chilli powder and coriander powder. Fry some time then add prawns. Mix it and fry for some time. Add enough water and boil for as long as it is cooked. 

Friday, 29 April 2016

129. Idli 130. Idli Masala 131. Dhokla 132. Stew

129. Idli इडली 
सामग्री- १ कप बोइल्ड चावल , डेढ़ कप डोसा चावल/राशन के चावल , १ कप उड़द की दाल । 
विधि - दाल और चावल को अलग अलग भिगोया करीब ८ घंटे जैसे कि सुबह भिगोया और शाम को दोनों को अलग-अलग पीस लिया । दाल पतली पीसनी है और चावल को मोटा पीसना है । नमक डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पूरी रात भिगो कर रखा । सुबह इडली के सांचे को तेल से चिकना कर उसमें एक -एक बड़ा चम्मच इडली का मिश्रण डाला फिर प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी डाला और छलनी रखी फिर उस में इडली स्टैंड रखा और प्रेशर कुकर के ढक्कन को बंद कर दिया पर उसमें सीटी नहीं लगाई । करीब दस मिनट के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर देखा यदि इडली फूल गईं हैं तो समझो तैयार हैं । ठंडा होने पर उन्हें चाकू से निकाल लें ।  

130. इडली मसाला  Idli Masala
सामग्री- २ कटोरी उर्द की दाल , थोड़ा घी , एक चाय का चम्मच राई , एक बड़ा चम्मच जीरा और एक बड़ा चम्मच धनिया , एक कप गुड़ , एक बड़ा आधा चम्मच मेथी , थोड़ी सी इमली । 
विधि- दाल को सूखे ग्राइंडर में पीस लिया । घी में राई का छौंक लगा कर जीरा , धनिया और मेथी को भूना और इन सब को मिक्सी में पीस लिया । अब गुड़ और इमली के साथ सभी पिसे मिश्रण को पीस कर अच्छी तरह से मिला लिया । इडली मसाला इडली के साथ खाने को तैयार है । इस मसाले को सादे उबले चावलों में घी मिलाकर भी खाया जा सकता है । 

131. ढोकला  Dhokla
सामग्री- 500 gram बेसन, घोलने के लिए करीब २५० ग्राम दही, एक चाय के चम्मच खाने का मीठा सोडा, घी तड़के  के लिए और बर्तन को चिकना करने के लिए , एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई , थोड़ी लाल मिर्च, एक चाय का चम्मच चीनी , स्वादानुसार नमक , हरा धनिया बारीक कटा हुआ । 
विधि - बेसन को माथे दही में सान लिया । अच्छी तरह से मिलाकर दो घंटे रखा ताकि यह मिश्रण फूल जाए । यह गोल इतना गाढ़ा हो जैसे कि पकौडों का होता है । मिश्रण अच्छी तरह से उठ जाए तब उसे  हिलाया और उसमें नमकऔर चीनी डाल कर और कुकर के डिब्बों को चिकना कर उसमें डालने से पहले मीठा सोडा डालकर उड़ेल दिया । कुकर में एक गिलास पानी डाला और छलनी भी रखी , उबाल आने पर ही कुकर के डिब्बे को कुकर में रखकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया पर सीटी नहीं रखनी । दस से बारह मिनट के बाद ढक्कन खोल कर देखना है और उसमें सलाई मारकर देखी कि अंदर से कच्चा न हो । यदि मिश्रण फूल गया है और सलाई मारने पर कच्चा नहीं है तो ढोकला तैयार समझें । फिर इसे ठंडा होने दें । एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर राई का तड़का लगाएँ । राई के लाल होने पर गैस बंद कर दें हरी मिर्च डाल दें और लाल मिर्च पाउडर पर ध्यान रखें कि  लाल मिर्च  पाउडर जले नहीं । अब इसमें ठन्डे हुए ढोकले के टुकड़े कर डाल दें और बड़े हलके हाथों से ये तड़का ढोकले के टुकड़ों में मिलाएँ फिर परोसने के बर्तन में उड़ेल कर उसे हरे धनिए से सजा दें । या फिर टुकड़ों के परोसने में रखकर उन पर तड़का डालें फिर हरे धनिये से सजा दें । इसे हरी पुदीने और धनिए की चटनी के साथ गर्म -गर्म चाय के साथ खाएं । 
या फिर १ कप/१०० ग्राम उड़द की दाल, आधा कप मूंग की दाल, १ कप/१०० ग्राम चावल, अदरक एक गाँठ , ३ हरी मिर्च, १०० ग्राम खट्टी दही , नमक , काली मिर्स  - इन सबको अलग-अलग १२ घंटे भिगोया और फिर इन्हे अलग -अलग पीस कर फिर से तीनों को मिलाकर पीसा पर इन्हें मोटा ही पीसें और खट्टे दही में घोल बनाएं । इस मिश्रण को खमीर करने के लिए १२  घंटे रखा फिर वैसे ही बनाया जैसे कि बेसन के ढोकले को बनाते हैं । पर बनाने से पहले अदरक, हरी मिर्च, नमक व् काली मिर्च मिला दें । भाप में १०-१२ मिनट पकाएं और ठंडा होने पर ही काटें ।  
132.  स्टू  Stew
सामग्री- २५०  ग्राम सेब खट्टे , करीब एक कटोरी चीनी ,२-३ कप पानी , नीबू के रस की  एक दो  बूंदें  अथवा आधा चाय का चम्मच, क्रीम । 
विधि - पानी में सेब के टुकड़े अपने मनपसंद आकार के काटकर उबालें जब तक कि पक न जाएँ । पकने पर उसमें चीनी डाल दें । चीनी घुल जाने पर नीबू के रस की बूंदें डाल दें । फिर ठंडा होने दें । फ्रिज में ठंडा कर क्रीम के साथ खाएँ । 

127. Black Forest Cake 128. Pudding with ice cream and bread

१२९. ब्लैक फॉरेस्ट केक  Black Forest Cake
सामग्री - १२ औंस मैदा, १० औंस चीनी, ८ औंस दूध, ६ औंस तेल , ३ अंडे , एक बड़ा चम्मच काला सिरका, खाने वाला सोडा १ चाय का चम्मच , एक चुटकी नमक, कोका आधा कप , वेनीला एसेंस एक चाय का चम्मच । 
विधि - चीनी को पीस लिया । अंडे को फेंट कर रख लिया । मैदे , सोडा पाउडर और कोका पाउडर को एक साथ मिलाकर छान लिया । फिर एक बड़े बर्तन में छनी हुई सामग्री में चीनी भी मिला दी । एक बर्तन में दूध और सिरके को मिला दिया । फिर इस मिश्रण में छनी हुई सामग्री धीरे -धीरे मिलाते गए । फिर धीरे -धीरे एसेंस  और तेल को भी मिला लिया और नमक भी । सारी सामग्री को मिलाते समय ध्यान रखना है कि एक ही दिशा में इस सामग्री को मिलाना है । ध्यान रहे कि गाँठ न रहे और यदि मिश्रण गाढ़ा है तो थोड़ा -सा दूध और मिला लें और मिश्रण ऐसा  हो कि जैसे बेसन के पकौड़ों का होता है । फिर केक टिन को चिकना कर उसमें बटर पेपर लगा मिश्रण डाल दें और फिर १८० डिग्री पर केक को ४५ मिनट के लिए बेक करें । निकालने से पहले सलाई डाल कर देख लें कि केक पका है या नहीं । केक को ओवन से निकाल ठंडा होने दें फिर अपनी इच्छानुसार उसके टुकड़े कर लें । चाय या कॉफी के साथ सर्व करें । 

१२८. पुडिंग  Pudding with ice cream and bread
सामग्री - किसी भी स्वाद की आईस क्रीम , डबल रोटी , ६ चाय के चम्मच कोका पाउडर , १ चाय का चम्मच कॉफी , ८ चाय के चम्मच पिसी हुई चीनी , मक्खन, भुने हुए काजू के टुकड़े आधा कप । 
विधि- डबल रोटी के टुकड़े साइड से काट दिए । फिर इन  टुकड़ों को मिक्सी में पीसा । उसमें चीनी, कोका और मक्खन मिलाया । इस तरह से यह मिश्रण बने कि इसकी तह बनाई जा सके । फिर डबलरोटी के टुकड़ों की तरह आइस क्रीम भी काटी । इस आइस क्रीम के ऊपर बने मिश्रण की तह रखी । फिर आइसक्रीम  फिर मिश्रण की तह । पूरा मिश्रण प्रयोग करने के बाद इसे फ्रीजर में रखा और खाने से पाँच मिनट पहले निकाला और काटकर सर्व किया । सर्व करते समय भुने काजू के टुकड़ों को सजा दिया । 

Raw Vegetables Dishes -122. White Pumpkin Juice 123. White Pumpkin Raita 124. Salad 125. Cabbage Raita 126. Vegetable & Fruits Salad

122. सफेद भोपला जूस(White Pumpkin Juice)
सामग्री- आधा किलो सफेद भोपला, थोड़ी अदरक, चीनी व नमक स्वादानुसार, आधा नीबू का रस या स्वादानुसार, एक चौथाई चाय का चम्मच काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर ।
विधि- सफेद भोपला के छिलके को निकाल उसके छोटे -छोटे टुकड़े कर लिए और अदरक को छीलकर उसके भी टुकड़े कर लिए । फिर दोनों को जूसर में या मिक्सी में डालकर जूस बना लिया । यदि मिक्सी में करते हैं तो उसे छानना है । फिर उसमें चीनी पीसकर डाल कर नमक, रस, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर इसमें पानी मिला लिया अपनी इच्छानुसार। सर्व करते समय दो-तीन पुदीने की पत्तियाँ और नीबू का पतला टुकड़ा भी रखा ।  

123. सफेद भोपला रायता  White Pumpkin Raita
सामग्री - सफेद भोपला १०० ग्राम, दही आधा किलो, एक चाय का चम्मच उड़द की दाल, आधा चाय का चम्मच जीरा और राई , थोडा कढ़ी पत्ता, एक चाय का चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , हरा धनिया पत्ता सजाने के लिए । 
विधि - जूस के बाद जो भोपला बचा उसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर भोपला को कद्दूकस कर लें । फिर दही को अच्छी तरह से मिक्सी में ऐसे मिलाएँ कि वह एकदम स्मूथ बन जाए , कोई गाँठ न रहे । फिर इस फेंटी हुई दही में भोपला और नमक मिला लें और अच्छी तरह से दोनों को मिलाएँ । इस रायते में बघार अथवा तड़का दें । थोड़ा सा एक चाय चम्मच तेल लें , उसे गर्म करें । अच्छी  तरह से गर्म होने पर उसमें उड़द की दाल, राई और जीरा डाल दें । पर ध्यान रखें कि ये तीनों जलने न पाएँ । फिर इस तड़के को रायते के ऊपर बुडक दें । फिर इसे कटे हरे धनिये से सजा दें । 

 124. सलाद Salad   
सामग्री- एक-दो लाल  चुकंदर , घिसा हुआ कच्चा नारियल , हरे अंगूर एक कप आधे काटने हैं, नमक, काली मिर्च पाउडर और नीबू का रस स्वादानुसार , हरा धनिया धोकर कटा हुआ । 
विधि - चुकंदर को कद्दूकस कर ना है फिर इसमें घिसा नारियल और अंगूर मिलाकर स्वादुनार नमक , काली मिर्च पाउडर और नीबू का रस स्वादनुसार मिला कर सर्व करें । चाहे तो कटे हरे धनिये से सजा दें । 

125. पत्ता गोभी रायता  Cabbage Raita 
सामग्री - पत्ता गोभी एक कप / १०० ग्राम, दही आधा किलो, एक चाय का चम्मच उड़द की दाल, आधा चाय का चम्मच जीरा और राई , थोडा कढ़ी पत्ता, एक चाय का चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , हरा धनिया पत्ता सजाने के लिए । 
विधि - पत्ता गोभी को बारीक -बारीक काट लें । फिर दही को अच्छी तरह से मिक्सी में ऐसे मिलाएँ कि वह एकदम स्मूथ बन जाए , कोई गाँठ न रहे । फिर इस फेंटी हुई दही में भोपला और नमक मिला लें और अच्छी तरह से दोनों को मिलाएँ । इस रायते में बघार अथवा तड़का दें । थोड़ा सा एक चाय चम्मच तेल लें , उसे गर्म करें । अच्छी  तरह से गर्म होने पर उसमें उड़द की दाल, राई और जीरा डाल दें । पर ध्यान रखें कि ये तीनों जलने न पाएँ । फिर इस तड़के को रायते के ऊपर बुडक दें । फिर इसे कटे हरे धनिये से सजा दें । 

126.सब्जी और फलों का सलाद  Vegetable & Fruits Salad
सामग्री- पत्ता गोभी एक कप बारीक कटा हुआ, गाजर छोटे -छोटे टुकड़ों में कटा हुआ एक कप, अनार एक कप, सेव छोटे -छोटे टुकड़ों में कटा हुआ एक कप , हरे या लाल अंगूर धुले हुए बिना बीज के , केला बारीक कटा हुआ एक कप , भुनी हुई बिना नमक वाली मूँगफली , एक छोटी सी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई , नीबू का रस स्वादानुसार , नमक और काली मिर्च पाउडर भी स्वादानुसार । 
विधि - सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें फिर सर्व करें ।