122. सफेद भोपला जूस(White Pumpkin Juice)
123. सफेद भोपला रायता White Pumpkin Raita
124. सलाद Salad
125. पत्ता गोभी रायता Cabbage Raita
सामग्री- आधा किलो सफेद भोपला, थोड़ी अदरक, चीनी व नमक स्वादानुसार, आधा नीबू का रस या स्वादानुसार, एक चौथाई चाय का चम्मच काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर ।
विधि- सफेद भोपला के छिलके को निकाल उसके छोटे -छोटे टुकड़े कर लिए और अदरक को छीलकर उसके भी टुकड़े कर लिए । फिर दोनों को जूसर में या मिक्सी में डालकर जूस बना लिया । यदि मिक्सी में करते हैं तो उसे छानना है । फिर उसमें चीनी पीसकर डाल कर नमक, रस, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर इसमें पानी मिला लिया अपनी इच्छानुसार। सर्व करते समय दो-तीन पुदीने की पत्तियाँ और नीबू का पतला टुकड़ा भी रखा ।
123. सफेद भोपला रायता White Pumpkin Raita
सामग्री - सफेद भोपला १०० ग्राम, दही आधा किलो, एक चाय का चम्मच उड़द की दाल, आधा चाय का चम्मच जीरा और राई , थोडा कढ़ी पत्ता, एक चाय का चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , हरा धनिया पत्ता सजाने के लिए ।
विधि - जूस के बाद जो भोपला बचा उसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर भोपला को कद्दूकस कर लें । फिर दही को अच्छी तरह से मिक्सी में ऐसे मिलाएँ कि वह एकदम स्मूथ बन जाए , कोई गाँठ न रहे । फिर इस फेंटी हुई दही में भोपला और नमक मिला लें और अच्छी तरह से दोनों को मिलाएँ । इस रायते में बघार अथवा तड़का दें । थोड़ा सा एक चाय चम्मच तेल लें , उसे गर्म करें । अच्छी तरह से गर्म होने पर उसमें उड़द की दाल, राई और जीरा डाल दें । पर ध्यान रखें कि ये तीनों जलने न पाएँ । फिर इस तड़के को रायते के ऊपर बुडक दें । फिर इसे कटे हरे धनिये से सजा दें ।
सामग्री- एक-दो लाल चुकंदर , घिसा हुआ कच्चा नारियल , हरे अंगूर एक कप आधे काटने हैं, नमक, काली मिर्च पाउडर और नीबू का रस स्वादानुसार , हरा धनिया धोकर कटा हुआ ।
विधि - चुकंदर को कद्दूकस कर ना है फिर इसमें घिसा नारियल और अंगूर मिलाकर स्वादुनार नमक , काली मिर्च पाउडर और नीबू का रस स्वादनुसार मिला कर सर्व करें । चाहे तो कटे हरे धनिये से सजा दें ।
सामग्री - पत्ता गोभी एक कप / १०० ग्राम, दही आधा किलो, एक चाय का चम्मच उड़द की दाल, आधा चाय का चम्मच जीरा और राई , थोडा कढ़ी पत्ता, एक चाय का चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , हरा धनिया पत्ता सजाने के लिए ।
विधि - पत्ता गोभी को बारीक -बारीक काट लें । फिर दही को अच्छी तरह से मिक्सी में ऐसे मिलाएँ कि वह एकदम स्मूथ बन जाए , कोई गाँठ न रहे । फिर इस फेंटी हुई दही में भोपला और नमक मिला लें और अच्छी तरह से दोनों को मिलाएँ । इस रायते में बघार अथवा तड़का दें । थोड़ा सा एक चाय चम्मच तेल लें , उसे गर्म करें । अच्छी तरह से गर्म होने पर उसमें उड़द की दाल, राई और जीरा डाल दें । पर ध्यान रखें कि ये तीनों जलने न पाएँ । फिर इस तड़के को रायते के ऊपर बुडक दें । फिर इसे कटे हरे धनिये से सजा दें ।
126.सब्जी और फलों का सलाद Vegetable & Fruits Salad
सामग्री- पत्ता गोभी एक कप बारीक कटा हुआ, गाजर छोटे -छोटे टुकड़ों में कटा हुआ एक कप, अनार एक कप, सेव छोटे -छोटे टुकड़ों में कटा हुआ एक कप , हरे या लाल अंगूर धुले हुए बिना बीज के , केला बारीक कटा हुआ एक कप , भुनी हुई बिना नमक वाली मूँगफली , एक छोटी सी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई , नीबू का रस स्वादानुसार , नमक और काली मिर्च पाउडर भी स्वादानुसार ।
विधि - सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें फिर सर्व करें ।
No comments:
Post a Comment