70. Mexican Rice (मेक्सिकन राइस)
सामग्री- २ कप बासमती या जीरा चावल , एक इंच अदरक, ४-५ कलियाँ लहसुन, २ मध्यम आकार के टमाटर, एक शिमला मिर्च,२ बड़े प्याज, काली मिर्च पाउडर अंदाज से , थोड़ा अजिनोमोटो पाउडर ,स्वादानुसार नमक, धनिया पत्ती एक कप या पत्तेदार प्याज एक कप, थोड़ी-सी सोया सॉस, साबुत मसाला- एक टुकड़ा दाल चीनी, २ तेज़ पत्ता, २ बड़ी इलायची, २ छोटी इलायची , ४-५ साबुत काली मिर्च , दो बड़े चम्मच तेल ।
विधि- चावल धोकर साबुत मसाले के साथ उबाल लिए । उबालने के बाद चावलों को एक बड़ी थाली में फैला दिया । टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज या पत्तेदार प्याज को एक आकार में काटा । अब गैस पर एक मोटे पेंदे वाला बर्तन रखा । उसमें तेल डाल दिया । उसमें अदरक और लहसुन की कलियाँ कूट कर डालनी है । जब यह लाल हो जाए तो उसमें कटी हुई सब्जियाँ डाल दीं । जब सब्ज़ियाँ गल गईं तब उसमें काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर के साथ सोया सॉस भी डाल दी । साथ ही नमक और थोड़ा पानी डाल दिया । तीन -चार के बाद इस ग्रेवी अथवा मसाले में चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाने हैं । चावल को मिलाने के बाद गर्म तवे पर थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें पर गैस बंद करके । इसे गोभी मंचूरियन या कबाब चिकन के साथ परोंसे ।
No comments:
Post a Comment