71 Mutton Curry (मटन करी)
सामग्री- एक चाय कप नारियल का जूस निकालना, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया एक बड़ा चम्मच, आधा चम्मच जीरा, एक चौथाई चाय का चम्मच राई , ३-४ काली मिर्च के दाने, एक चाय का चम्मच खस-खस, छोटा टुकड़ा दाल चीनी , २-३ लौंग, २ बडे प्याज - सभी को भून ना है और पीसना है पानी के साथ , एक किलो मटन, एक टुकड़ा अदरक और १०-१२ लहसुन की कलियाँ , नमक स्वादानुसार, एक हरी मिर्च, एक प्याज बारीक़ कटा हु , एक बडा टमाटर छोटे -छोटे टुकड़ों में, दो बड़े चम्मच तेल, थोड़ी-सी इमली भिगोकर उसका जूस निकाल कर रखना, सिरका एक बड़ा चम्मच ।
विधि - पिसे हुए मसाले में मटन अच्छी तरह से मिलाकर उसमें नमक , हल्दी और सिरका मिलाकर करीब एक घंटा रखा । फिर मटन को दस मिनट के लिए उबाला । बारीक कटे हुए टमाटर, एक हरी मिर्च कटी हुई, बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक के साथ मसाला पीसा । फिर गैस पर बर्तन रखा और उसमें तेल डाला । उसमें कटा हुआ प्याज डाला और जब वह लाल हो जाए तब उसमें पिसा मसाला डाल दिया और इसे भुना । फिर इसमें उबला मटन और इमली का रस डाल दिया । इसे एक -दो मिनट उबाला और फिर इसमें नारियल का जूस भी डाल दिया । एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दिया । अंत में हरा धनिया साफ कर उसे बारीक काट कर मटन में डाल दिया और गर्म -गर्म चावल या रोटी के साथ परोसा ।
71. Mutton Curry (मटन करी)
सामग्री- एक किलो मटन चार बड़े प्याज बारीक कटे हुए, ३ बड़े टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए, नमक स्वादानुसार, हल्दी एक चाय का चम्मच, एक बड़ा चम्मच सिरका, लाल मिर्च पाउडर एक चाय का चम्मच, एक चम्मच जीरा पाउडर, खस-खस २ चाय के चम्मच, गर्म मसाला डेढ़ चाय का चम्मच, एक टुकड़ा अदरक, १५-२० लहसुन की कलियाँ , तेल २ बड़े चाय के चम्मच ।
विधि- सर्वप्रथम मटन को नमक, हल्दी और सिरके के साथ अच्छी तरह से मिलाकर फ्रिज में एक घंटे के लिए रखा । फिर मिर्च पाउडर, खस-खस, जीरा पाउडर को पीस लिया । अलग से अदरक और लहसुन की पेस्ट तैयार कर ली । अब एक प्रेशर कुकर मे तेल गर्म किया । उसमें बारीक कटे प्याज डाले और उन्हें लाल किया । जब वे लाल हो गए तो उसमें अदरक और लहसुन की पेस्ट मिला दी । साथ में दूसरा पिसा मसाला भी मिला दिया। ३-४ मिनट भूनने के बाद उसमें बारीक कटे हुए टमाटर भी डाल दिए । इसे तब तक भूना जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं । टमाटर के नरम और मसाले से तेल निकलने पर मटन को मिला दिया । इसे ५ से १० मिनट तक भूना । इसके बाद एक प्याला पानी उसमें डाला। फिर कुकर बंद करके १० मिनट तक इसे पकाया और सीटी बजवाई । ठंडा होने के बाद इसे दूसरे बर्तन में डाला और गर्म मसाला डालकर थोड़ी देर और पकाया । जब यह पूरी तरह पक गया और गाढ़ी तरी बन गई तब गैस बंद करके हरा धनिया बारीक काटकर सजाया और परोसा ।
No comments:
Post a Comment