148. White Sauce सफेद सॉस
सामग्री - २ बड़े चम्मच मक्खन , चार बड़े चम्मच मैदा , थोड़ा दूध , नमक व काली मिर्च स्वादानुसार ।
विधि - कढ़ाई में मक्खन गर्म कर लें । उसमें मैदा भूनें पर याद रखें कि मैदा लाल न होने पाए । भुन जाने पर धीरे -धीरे थोड़ा -धोड़ा दूध डालें और साथ -साथ इसे चलाती जाएँ । फिर गैस को बंद कर के इसमें इतना दूध मिलाएँ जो ज्यादा गाढ़ा न हो । इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार ( एक -एक चाय का चम्मच ) मिलाएँ ।
149. Chocolate Icing चॉकलेट आइसिंग
सामग्री - कोको आवश्यकतानुसार , पिसी हुई चीनी , शहद थोड़ा -सा , मक्खन ।
विधि - सबको अच्छी तरह से मिलाकर गर्म किया । एक दो उबाल आने पर ठंडा किया । फ्रिज में ठंडा होने रखा और गाढ़ा हो जाने पर प्रयोग किया । इसे आइस क्रीम के ऊपर डाल सकते हैं या फिर केक के ऊपर लगा सकते हैं ।
150. Burger बर्गर
सामग्री - गोल बंद , आलू की चाट समोसे की तरह , खीरा , टमाटर , प्याज ।
विधि - बंद को बीच से काटा । एक तरफ खीरा रखा गोल पतला काटकर । आलू की टिकिया (१४६ नंबर पर विधि दी है ) बनाकर खीरे के ऊपर रखी । फिर टिकिया पर पतला और गोल प्याज चाहें तो टमाटर का भी गोल पतलना टुकड़ा रखा । फिर बंद का दूसरा भाग भी इस के ऊपर रखा और इन दोनों भागों को टूथ पिक से बंद किया और फिर टमाटर सॉस के साथ परोसा ।
151. Baked Rice Pulao बेक्ड राइस पुलाव
सामग्री - एक कप चावल, एक कप अकुंरित दाल (साबुत मूंग ) १ कप फूल गोभी , २ गाजर , १/२ कप हरी मटर , १ बड़ा प्याज , २-३ टमाटर , सफेद सॉस ( १४८ नंबर पर विधि दी है ) , १०० ग्राम मोजरेला चीज़ , गर्म मसाला , नमक , घी ।
विधि - कढ़ाई में घी डालें और बारीक कटा प्याज भून लें । लाल हो जाने पर उसमें टमाटर के टुकड़े डालें और साथ में सब्ज़ी भी डालें । नमक और मिर्च डालकर सब्ज़ी बना लें । मूंग भी अलग से बना लें । मूंग में नमक व् हरी मिर्च कटी हुई डाल कर बना लें । चावल भी एक कनी तक उबालें । फिर केक टिन में चिकनाई लगाकर पहले सब्ज़ी की परत , फिर सब मूंग की , उसके बाद चावल की फिर सब्ज़ी की , उसके बाद मूंग की और अंत में चावल की परत लगाएँ । उसके बाद सफेद सॉस की परत लगाएँ । अंत में उस पर चीज़ छिड़कें और फिर इसे ओवन में बेक करें । करीब २० मिनट १५० डिग्री पर । फिर गर्म -गर्म परोसें । पर ध्यान रखें कि परतें खराब न हों ।
No comments:
Post a Comment