10. Peas and Paneer vegetable/मटर और पनीर की सब्जी-
सामग्री- 100 ग्राम मटर , 200 ग्राम पनीर , तेल एक बडा चम्मच , 2 प्याज मध्यम आकार के, लहसुन की कलियाँ 5-6, 3 मध्यम आकार के टमाटर, छोटा टुकडा अदरक, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च चाय का चम्मच आधा, हल्दी चाय का चम्मच एक चौथाई, गरम मसाला चाय का चम्मच एक चौथाई, धनिया पाउडर एक चाय का चम्मच, पनीर तलने के लिए तेल , हरा धनिया बारीक कटा हुआ ।
विधि- मटर छीलकर पानी में धो लिए और पनीर के इच्छानुसार टुकड़े काटकर तल कर अलग रख लिए । एक कुकर में एक बड़ा चम्मच तेल डाला और गरम किया । बारीक कटे हुए प्याज को तेल में डाला और जब वे लाल हो गए तो उसमें पहले से पिसा हुआ मसाला (अदरक, लहसुन और टमाटर) को डाल दिया । इसके साथ ही सारे मसाले सिवाय गर्म मसाले के सब इस भूनते हुए मसाले में डाल दिए । जब तेल और मसाला अलग होने लगे तो उसमें मटर और पनीर के टुकड़े डाल दिए । इन सब को पांच मिनट तक भूना , फिर इतना पानी डाला जिसमें पनीर और मटर डूब जाएं । अब कुकर बंद कर दिया और सीटी लगा दी । करीब चार -पांच सीटियां बजने के बाद गैस बंद कर दिया । भाप निकल जाने पर कुकर खोला और सब्जी में गरम मसाला और कटा हरा धनिया डाला । फिर रोटी या सादे परांठे के साथ सब्जी परोसी।
No comments:
Post a Comment