पकवान लिखने से पहले मैं सभी मसालों के बारे में लिखूंगी । ये सभी मसाले मैं खाना बनाते वक्त प्रयोग करती हूँ।
ये मसाले हैं -
१. नमक
२. हल्दी
३. लाल मिर्च पाउडर
४. जीरा
५. साबुत धनिया
६. धनिया पाउडर
७. राई
८. हींग
9. अमचूर
10. कसूरी मेथी
11. घर में तैयार गर्म मसाला-
सामग्री - 100 ग्राम जीरा, 20 ग्राम बड़ी इलायची , 20 ग्राम छोटी इलायची , २-३ जायफल, 20 ग्राम लौंग , 20 ग्राम दालचीनी , 20 ग्राम कालीमिर्च , 20 ग्राम तेज पत्ता ।
विधि - इन सभी मसालों को कड़ाई में थोड़ा गर्म कर लें । हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पीस लें । तैयार मसाले को सूखी-साफ शीशी में भरकर रख दें ।
No comments:
Post a Comment