Sunday, 11 May 2014

38. Keema with potato/keema alu wala 38 A. Kheema 39. Boneless chicken pulao

३८. कीमा आलू वाला
सामग्री- कीमा १/२ किलोग्राम, ४ बड़े चम्मच तेल, २ मध्यम आकार के प्याज, १ चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, एक शिमला मिर्च, ४ आलू क्यूब में कटे हुए, लाल मिर्च पाउडर १ चाय का चम्मच, खड़ा गर्म मसाला- लौंग, काली मिर्च, दाल चीनी, तेज़ पत्ता, बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, दो टमाटर बारीक कटे हुए, १/२ चम्मच काली मिर्च पाउडर, १/२ चम्मच गर्म मसाला, हरा धनिया ।
विधि- बर्तन में तेल लें , उसमें शाही जीरा भूनें और फिर उसमें बारीक कटा प्याज़ भूनें । रंग बदलने पर लहसुन डालें । लहसुन ज्यादा मात्रा में हो। प्याज के साथ लहसुन भूनें । फिर कीमा डालें चाहे वह ताज़ा हो या फिर फ़्रोस्टेड । इसे भी प्याज के साथ भूनें। फिर आलू को छोटा-छोटा काट कर डालें । नमक भी डाल दें। फिर कुटी काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। फिर हल्दी डालें और सबको अच्छी तरह मिला लें । अब ढक्कन लगा दें और पकाएं ताकि आलू गल जाए । धीमी आँच पर ही इसे पकाना है । आलू गलने पर कटे टमाटर डालने हैं । फिर लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिलाएँ । साथ-साथ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया भी डाल दें। धीमी आँच पर इसे पकाते रहें जब तेल छूटने लगे तब गैस बंद कर दें । सादे परांठे, नान या फिर तंदूरी रोटी के साथ गर्म-गर्म खाएँ ।

38 A. Kheema
300 gms of mince and washed meat/chicken.
To 1.5 tbsp of oil add 1 finely chopped onion + 4-5 pinches of salt. Add a few (1/2) pieces of cinnamon and ½ tsp of garlic and ½ tsp of ginger paste. Fry well till brown. Add ½ tsp level of salt. Add kheema. Fry well. Add 1 finely chopped tomato+1 green chili+ 1.5 tsp of chili powder+ 1 pinch of turmeric powder + few coriander leaves + 5 mint leaves + 1 cup curd. Add ½ cup water and cook on sim fire till gravy becomes thick.
For chicken, add one extra tomato with everything else being the same.


३९. बोनलेस चिकन पुलाव
सामग्री- बोनलेस चिकन ४०० ग्राम, १ कप मटर, २ कप बारीक कटे प्याज, ३ कप दही, १ चाय का चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर १ चाय का चम्मच, २ बड़े चम्मच तेल, १/२ चाय का चम्मच हरी मिर्च पिसी हुई, गर्म मसाला १/२ चाय का चम्मच, खड़ा गर्म मसाला- लौंग, बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, काली मिर्च के दाने, जीरा, तेज़ पत्ता आदि, २ कप बासमती चावल, अदरक और लहसुन की पेस्ट एक बड़ा चम्मच ।

विधि- चिकन में नमक, काली मिर्च, गर्म मसाला और दो बड़े चम्मच दही डाल कर उन्हें मिला लें और इसे आधे घंटे के लिए रखें । पतीले में तेल डालें और दालचीनी, लौंग, छोटी और बड़ी इलायची, तेज़ पत्ता डालें । इनके लाल होने पर प्याज़ डालें और भूनें । थोड़ा लाल होने पर अदरक और लहसुन की पेस्ट डालें और हरी मिर्च की भी पेस्ट डालें । इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और भूनें। फिर इसमें चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और प्याज के साथ भूनें । इसका पूरा पानी नहीं सुखाना । फिर इसमें हल्दी डालें और धनिया पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर भी डालें और इसे भूनें । फिर उनमें मटर के दाने डालें और इसमें पानी डालें और नमक भी। चिकन की मात्रा देखकर ही पानी डालें जिसमें चिकन केवल डूबे ही । फिर गर्म मसाला डाल कर उबाल आने दें । जैसे ही उबाल आए उसमें भीगे हुए चावलों का पानी निकाल कर चावल इसमें डाल दें । तेज़ आँच पर इसे रखें पर जैसे ही पहला उबाल आए तब आँच धीमी कर दें। पानी सूखने लगे तब गर्म तवा इसके नीचे रख दें और ढक्कन लगा कर इसके ऊपर कोई भारी चीज़ रख दें और गैस बन्द कर दें । दस मिनट के बाद इसे गर्म-गर्म खाने के लिए परोसें।

No comments:

Post a Comment