३६. पालक और गाजर
चावल
सामग्री- १ १/२ कप चावल, १/२ चाय का चम्मच शाही जीरा, २ बड़े चम्मच
घी, नमक स्वादानुसार, ३ कप पालक,
१ प्याज, १ चाय का चम्मच मटर, ३ हरी मिर्च, थोड़ा-सा सोडा, २ कप
घिसी हुई गाजर, १/२ चाय का चम्मच शाही जीरा, कड़ी पाउडर, १ बड़ा चम्मच घी, नमक
स्वादानुसार, मोज़ेरेला चीज़ ।
कड़ी पाउडर/चाट
पाउडर- १ चाय का कप सूखा
धनिया लिया जिसे थोड़ा-सा भूनना है । एक कप लाल मिर्च ली । एक कप जीरा भूनना है । एक
कप अमचूर पाउडर और २ बड़े चम्मच काली मिर्च लेनी है। १ ३/४ कप नमक और २ बड़े चम्मच काला
नमक लेना । सबको एक साथ पीस कर मिलाना है । ऐसे चाट मसाला तैयार करना है।
विधि- चावलों को उबाला पर दाना अलग रहे । घी में जीरा
भूनकर अच्छी तरह से चावलों में मिलाया ।
पालक को धोया फिर
सोडे के साथ पालक को उबाल लिया । पालक से पानी छान लिया । घी में प्याज भूनकर हरे मटर
और प्याज, हरी मिर्च और नमक भी मिला
दिया ।
घिसी हुई गाजर ली
। घी में शाही जीरा डाला, गाजर
और दो बड़े चम्मच पानी डाला , साथ में कड़ी पाउडर भी मिलाया । इसे
थोड़े समय के लिए पकाना है।
बेंकिग डिश को तेल
से अच्छी तरह से चिकना किया । पहले पके हुए चावल की पर्त लगानी है फिर पालक की पर्त
और फिर बचे हुए चावल की, अंत
में गाजर की पर्त लगानी है । उसके ऊपर घिसा हुआ चीज़ डाला और फिर ४० मिनट के लिए इसे
१६० डिग्री पर बेक करना है।
३७. पनीर काली
मिर्च वाला
सामग्री- २०० पनीर, एक शिमला मिर्च,२ इंच अदरक,७-८ लहसुन की कलियाँ , एक बड़ा प्याज, एक बड़ी करछी तेल, एक चाय का चम्मच धनिया पाउडर,१/४ चाय का चम्मच हल्दी, १५-२० काली मिर्च,२ बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी, नमक स्वादानुसार ।
विधि- तेल कढ़ाई में डालें । उसमें बारीक कटा हुआ प्याज
भूनें। जब प्याज भुन जाए तब बारीक कटी शिमला मिर्च, अदरक और लहसुन की पेस्ट मिला दें। फिर धनिया, हल्दी, डालकर अच्छी तरह चलाएं और मिलाएं । थोड़ी देर बाद
टमाटर की प्यूरी भी डाल दें और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें । जब यह तेल छोड़ने लगे
तब पनीर डाल दें और काली मिर्च के दानों को कूटें और उसे भी डालें। फिर अच्छी तरह से
सब मिला लें । थोड़ा-सा पानी डालें जिसमें यह सब डूब जाए और पाँच मिनट तक उबालने के
बाद गर्म-गर्म सादे परांठे के साथ खायें ।
No comments:
Post a Comment