Sunday, 30 March 2014

20. Chilley from Green whole moong dal and yellow moong dal/ हरी मूँग की साबुत दाल के चीले/ पीली मूँग की दाल के चीले

२०. हरी मूँग की साबुत दाल के चीले/ पीली मूँग की दाल के चीले  -


सामग्री- एक कप मूँग की दाल, अदरक का छोटा टुकड़ा, एक -दो हरी मिर्च, थोडा -सा नमक, थोड़ा-सा जीरा ।


विधि- दाल को रात भर भिगो दें । सुबह अदरक, जीरा और हरी मिर्च के छोटे  टुकडे कर लें , फिर मिक्सी में दाल, अदरक और हरी मिर्च बारीक पीस लें । यह घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न पतला , दोसे के मिश्रण की तरह हो। इसमें नमक मिलाकर गर्म-गर्म दोसे की तरह चीले बना लें । इसे टमाटर सास या पुदीने की चटनी के साथ खाएं । 

19. Green Moong dal (not whole moong) Khichdi/ हरी मूंग की दाल (हरे रंग की कटी हुई , साबुत नहीं ) की खिचड़ी

१९. हरी मूंग की दाल (हरे रंग की कटी हुई , साबुत नहीं ) की खिचड़ी -

सामग्री- एक कप चावल , चौथाई कप दाल , पानी तीन से चार कप , हींग चौथाई चाय का चम्मच , एक चाय का चम्मच नमक , ८-१० काली मिर्च के दाने, तीन चाय के चम्मच असली घी, एक चाय का चम्मच जीरा 


विधि - दाल और चावल को मिला कर तीन -चार बार धो लिया । अब इसे प्रेशर कुकर में डाल दिया । प्रेशर कुकर गर्म होने पर उसमें घी डाल दिया । हींग और जीरे का छौंक दिया । जीरा लाल होने पर धुले दाल-चावल , पानी, नमक और काली मिर्च डाल कर एक -दो सीटी लगा लीं । 

तैयार होने का समय - इसे बनाने में करीब आधा घंटा लगता है ।

नोट- इसके साथ आम, नीबू का आचार बहुत अच्छा लगता है । दही के साथ भी इसे खाते हैं । इस दाल को और स्वादी बनाने के लिए इसमें आलू , मटर , गाजर , बैंगन आदि बड़े -बड़े टुकड़ों में काटकर-धोकर छौंक के बाद डाल दें । थोडा इसे करीब पांच मिनट भूनने दें फिर उसमें दाल-चावल दाल दें । उसके बाद काली मिर्च, नमक और पानी दाल कर एक -दो सीटी लगवा लें ।

18. Different types of pickles- Lemon without oil, cauliflower-carrot and turnip mixed picle, big red chilli pickle/विभिन्न तरह के अचार- 16. नीबू 17. गोभी, गाजर और शलजम 18. लाल मिर्च

जब मैं कक्षा बारह में थी , तब मेरठ में पढ़ रही थी । गर्मी की छुट्टियों मैंने फल संरक्षण सरकारी संस्था से पंद्रह दिनों का कोर्स किया । इसमें मैनें कई तरह के फलों से मुरब्बा, जैम, जैली, अचार, स्कैवैस , चटनी और सॉस आदि बनाना सीखा । आज समय बदल गया है, सब कुछ बना-बनाया उपलब्ध है । फिर भी मैंने सोचा कि क्यों न सीखा हुआ सब कुछ सबके साथ बांटा जाए । मैनें ये सब कुछ जब मेरे बच्चे छोटे थे तब सब बनाया है । हर चीज स्वादिष्ट बनती है और साथ ही खराब भी नहीं होती । सबसे महत्त्वपूर्ण घर पर बनाने की वजह से इसमें बरकत है। आशा है कि शायद कुछ लोग लाभान्वित होंगे ।  


                    (१.) नीबू का अचार
सामग्री- नीबू- एक किलोग्राम, नमक-२०० ग्राम, काला नमक- ५० ग्राम, काली मिर्च- २५ ग्राम, गर्म मसाला-२५ ग्राम, हींग- एक चने के बराबर, अजवाइन- २५ ग्राम, काला जीरा- १० ग्राम ।
विधि- नीबू के चार टुकड़े करके मसाला मिलाकर नीबुओं में भर कर धूप में रख देना है । मीठे अचार में अजवाइन नहीं डालते हैं वरना सारी सामग्री वैसे ही है और मीठे अचार में अपनी मनपसन्द अथवा अपने स्वादानुसार चीनी डालनी है ।

     (२.) गोभी, गाजर और शलजम का अचार
सामग्री- सब्ज़ी के टुकड़े- ५ किलोग्राम, नमक- ५०० ग्राम, हल्दी- ५० ग्राम, राई-२५० ग्राम, लालमिर्च- ५० ग्राम, गर्म मसाला- १०० ग्राम, मेथी-५० ग्राम, सौंफ- १०० ग्राम, कलौंजी-५० ग्राम, प्याज- २५० ग्राम, लहसुन-५० ग्राम, अदरक-२५० ग्राम , इमली- २५० ग्राम,  गुड़- आधा किलोग्राम, हरी मिर्च- २५० ग्राम, खाने वाल कोई भी तेल- एक किलोग्राम, एसीटिक एसिड- ५० मिलीलीटर या १०-१२ चाय के चम्मच ।
विधि- सब्ज़ी को टुकड़ों में काटकर उबलते हुए पानी में डालकर थोड़ा-सा गला लेते हैं। गर्म पानी से निकालकर तुरन्त ही ठंडे पानी में डाल देते हैं। ठंडे पानी से निकालकर कुछ देर के लिए रख देते हैं। नमक, हल्दी, मोटी कुटी हुई राई मिलाकर तीन चार दिन धूप में रखते हैं । धूप में रखते समय रोज़ भगोने को हिलाते रहते हैं । एक अलग बर्तन में तेल को गर्म करते हैं । उसमें प्याज, लहसुन के बारीक टुकड़े डालकर भूनते हैं । गुलाबी हो जाने पर उसमें मसाला और तवे पर भुनी हुई मेथी और सौंफ मिला देते हैं ( सौंफ और मेथी को तवे में भूनने के बाद मोटा कूट लेते हैं) । मसाला डालने के तुरन्त बाद ही गुड़ और इमली को थोड़े-से पानी में पकाकर छानने के बाद प्राप्त निचोड़ को तेल में मिला देते हैं। इसमें एसीटिक एसिड मिलाकर सब को मिला देते हैं। अचार को अच्छी तरह से चलाकर मर्तबान में भर देते हैं । एक-दो दिन धूप दिखाने के बाद खाते हैं या प्रयोग में लाते हैं। अदरक को खुरच कर बारीक-बारीक लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काट लेते हैं । हरी मिर्च को बीच में चीरा लगा देते हईम । अदरक और हरी मिर्च सब्ज़ी के टुकड़ों में नमक, राई और हल्दी के साथ मिलाई जाती है। कटहल के अचार भी ऐसे ही बनाया जाता है पर इस में गुड़ और इमली नहीं मिलाते । 

               (३.)   लाल मिर्च का अचार
सामग्री- लालमिर्च- डेढ़ किलोग्राम, मेथी- ६० ग्राम, सूखा धनिया- ६० ग्राम, सौंफ- ६० ग्राम, कलौंजी-३० ग्राम, हल्दी- ६० ग्राम, नमक-१८० ग्राम, हींग- एक चने के बराबर, सरसों या राई- २५० ग्राम, अमचूर-२५० ग्राम, खाने का कोई भी तेल-२ किलोग्राम।
विधि-  मेथी, धनिया और सौंफ सबको तवे पर हल्का भूनकर अलग-अलग पीसना है और छानना है। सरसों अथवा राई को भी तवे पर हल्का-सा भूनकर मोटा अथवा दरदरा पीसना है । सारे मसालों को तेल में अच्छी तरह से सान लेना है । लाल मिर्च को सिर अथवा ऊपर की तरफ से काटकर बीज निकाल लेते हैं । बीज निकालने से पहले मिर्च को एक से दो दिन धूप में रखते हैं। लाल मिर्च के बीजों को मसाले में मिला देते हैं। मसाले को दबा-दबा कर मिर्च में भरते हैं। फिर मिर्च को तेल में डुबो-डुबो कर मर्तबान में भर देते हैं। बचे हुए तेल को भी ऊपर से मर्तबान में डाल देते हैं । अचार को आठ-दस दिन धूप में रखते हैं फिर प्रयोग में लाते हैं ।

17. Murabba with mango , goose berry-amla and apple / आम का मुरब्बा, आँवले का मुरब्बा, सेब का मुरब्बा

जब मैं कक्षा बारह में थी , तब मेरठ में पढ़ रही थी । गर्मी की छुट्टियों मैंने फल संरक्षण सरकारी संस्था से पंद्रह दिनों का कोर्स किया । इसमें मैनें कई तरह के फलों से मुरब्बा, जैम, जैली, अचार, स्कैवैस , चटनी और सॉस आदि बनाना सीखा । आज समय बदल गया है, सब कुछ बना-बनाया उपलब्ध है । फिर भी मैंने सोचा कि क्यों न सीखा हुआ सब कुछ सबके साथ बांटा जाए । मैनें ये सब कुछ जब मेरे बच्चे छोटे थे तब सब बनाया है । हर चीज स्वादिष्ट बनती है और साथ ही खराब भी नहीं होती । सबसे महत्त्वपूर्ण घर पर बनाने की वजह से इसमें बरकत है। आशा है कि शायद कुछ लोग लाभान्वित होंगे ।  

                    मुरब्बा
मुरब्बा किसी भी गूदेदार फल से बनाया जाता है । इसमें चीनी की मात्रा लगभग ७५ प्रतिशत होती है । इसमें फल को साबुत या बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर प्रयोग करते हैं ।
मुरब्बा अधिकतर सेब, आम, अदरक, बेल, करौंदा, गाजर, आँवला, पैठा अथवा काशीफल अथवा भोपला, बाँस का बनता है । इसके लिए फल भी ठीक तरह से पका हुआ होना चाहिए । आम और बेल का गूदा हल्का पीलापन लिए हुए हो । अदरक और आँवला बिना रेशे वाला हो । गाजर के अन्दर पीली नस न पड़ी हो ।
फल को साफ पानी से धोकर उसकी रचना के अनुसार छील-काटकर तैयार करते हैं । सेब को छील लेते हैं । आम को छीलकर दो बड़े टुकड़ों और दो छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं । आँवला और करौंदा वैसा ही इस्तेमाल किया जाता है। पैठे अथवा काशीफल को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लेते हैं । बेल का कड़ा भाग तोड़कर गोल-गोल टुकड़ों में काट लेते हैं । बीज आदि को निकाल लेते हैं । गाजर को खुरचकर आगे-पीछे वाले हिस्से को काट लेते हैं।
फल को छील-काटकर तैयार करके नमक, चूना और फिटकरी के घोल में भिगोते हैं । खट्टे फलों को २ प्रतिशत नमक के घोल में फल को छील-काटकर और गोदने तक भिगोते हैं जैसे कि सेब, आम, करौंदा आदि । २ प्रतिशत फिटकरी के घोल में कसैले फलों को २४ घण्टे व सात दिन तक भिगोते हैं जैसे कि आँवला, हड़ । स्वादरहित फलों को २ प्रतिशत चूने के घोल में भिगोते हैं । इनको भिगोने का समय २ घण्टे से २४ घण्टे तक है जैसे कि पैठा, बेल । उपरोक्त घोलों से फलों को निकालकर साफ पानी में धो लेते हैं जिससे घोलों का असर दूर हो जाए । उबलते हुए पानी में डालकर फलों को २ मिनट से १० मिनट तक उनकी कठोरता के अनुसार उबालते हैं । थोड़ा मुलायम हो जाने पर फल को निकालकर तुरन्त ठंडे पानी में डाल देते हैं जिससे वह ठंडा हो जाए । ठंडे पानी से निकालकर फल को थोड़ी देर के लिए रख देते हैं जिससे उनका पानी निचुड़ जाए ।
गोदने की क्रिया मुरब्बा बनाने में एक विशेष महत्त्व रखती है । फल जितना अच्छा गुदा होता है , मुरब्बा उतना ही अच्छा और स्वादिष्ट बनता है क्योंकि गोदने से फल के अन्दर का पानी बाहर निकलता है और उसके अनुसार ही चीनी अन्दर तक पहुँचती है जिससे मुरब्बा खराब नहीं होता है । इसलिए फल को इस प्रकार चारों तरफ से गोदना चाहिए कि गोदने के बाद फल का आकार न बिगड़ने पाए । गोदने की क्रिया फल को उबालने से पहले भी की जाती है जो फल उबालने से पहले टूट जाते हैं , उन फलों को उबालने के बाद गोदा जाता है। उबालने से पहले गोदने पर फल को घोल में भिगोने से पहले गोदते हैं । तैयार फल में चीनी मिलाई जाती है । एक किलोग्राम तैयार फल के टुकड़ों में एक किलोग्राम से डेढ़ किलोग्राम तक चीनी मिलाई जाती है । चीनी मिलाने के दो तरीके हैं । प्रथम विधि में -भगोने में एक तह चीनी की बिछा लेते हैं फिर उसके ऊपर एक तह फल की लगाते हैं । फल के ऊपर एक तह चीनी की ओर लगाते हैं । इसी तरह से फल और चीनी की तह बिछाते हैं। सबसे आखिरी तह चीनी की रखते हैं । भगोने को ढककर २४ घण्टे के लिए रख देते हैं। दूसरे दिन फल में से पानी निकलने से चीनी का घोल बन जाता है । भगोने को आग पर रख देते हैं । चीनी घुल जाने पर फल को बाहर निकाल लेते हैं । उबाल आने पर एक किलोग्राम चीनी में ६ से १० ग्राम के हिसाब से साइट्रिक एसिड मिला देते हैं। चासनी को छानकर फल के टुकड़ों में डाल देते हैं ।
भगोने को चौबीस घण्टे के लिए फिर छोड़ देते हैं । दूसरे दिन फल को निकाल कर चासनी को थोड़ा-सा गाढ़ा करते हैं। चासनी गाढ़ी हो जाने पर फल को डालकर दो दिन के लिए छोड़ देते हैं । फिर फल को निकालकर चासनी को गाढ़ा करने की क्रिया करते हैं। यही क्रिया दो-तीन बार दोहराई जाती है । आखिरी बार चासनी को इतना गाढ़ा करते हैं कि वो शहद की तरह गाढ़ी हो जाए । चासनी में फल को डालकर एक-दो उबाल देते हैं। तैयार मुरब्बे को आग से उतार कर ठंडा करके मर्तबान में भर लेते हैं ।
दूसरी विधि में एक किलो चीनी में लगभग आधा किलोग्राम पानी मिलाकर चासनी बना लेते हैं । उबाल आने पर साइट्रिक एसिड डाल देते हैं। छानकर इसमें फल के टुकड़ों को डाल देते हैं। इसके बाद चासनी को गाढ़ा करने की क्रिया प्रथम विधि के अनुसार ही है । चासनी वाले मुरब्बे को "तर मुरब्बा" कहते हैं ।
एक मुरब्बा और होता है- सूखा मुरब्बा । इस मुरब्बे के दो प्रकार होते हैं-
१. चमकदार मुरब्बा- इसको बनाने के लिए पहले तर मुरब्बा बनाया जाता है और चासनी को काफी गाढ़ा कर लेते हैं । अब इस चासनी में फल के टुकड़ों को लपेट-लपेट कर तार की जाली में रखकर छाया में सुखाते हैं। फल के टुकड़ों में चासनी लिपट जाने से उनमें चमक आ जाती है।
२. दानेदार मुरब्बा- इसके लिए भी पहले तर मुरब्बा बनाया जाता है । चासनी को गाढ़ा करके फल के टुकड़ों को निकाल कर तार की जाली में सुखाते हैं। सूखे हुए टुकड़ों को सूखी चीनी में लपेट-लपेट कर फिर सुखाते हैं। सूखने पर सूखी चीनी की पर्तें फल में दो-तीन बार लगाईं जाती हैं।
                     आम का मुरब्बा
सामग्री- साढ़े पाँच किलो आम जिसमें से गूदा ढ़ाई किलोग्राम प्राप्त होगा । चीनी- पौने चार किलोग्राम, साइट्रिक एसिड-१५ ग्राम ।
विधि- उपरोक्त विधि से मुरब्बा बनाना है ।
                       आँवले का मुरब्बा
सामग्री- आँवला- ५ किलोग्राम, चीनी- साढ़े सात किलोग्राम, साइट्रिक एसिड- १५ ग्राम ।
विधि- उपरोक्त विधि से मुरब्बा बनाना है ।
                        सेब का मुरब्बा
सामग्री- सेब ४ किलोग्राम, चीनी-५ किलोग्राम, साइट्रिक एसिड-१० ग्राम ।
विधि- उपरोक्त विधि से मुरब्बा बनाना है ।
  

16. Toffee with fruits / टॉफी

जब मैं कक्षा बारह में थी , तब मेरठ में पढ़ रही थी । गर्मी की छुट्टियों मैंने फल संरक्षण सरकारी संस्था से पंद्रह दिनों का कोर्स किया । इसमें मैनें कई तरह के फलों से मुरब्बा, जैम, जैली, अचार, स्कैवैस , चटनी और सॉस आदि बनाना सीखा । आज समय बदल गया है, सब कुछ बना-बनाया उपलब्ध है । फिर भी मैंने सोचा कि क्यों न सीखा हुआ सब कुछ सबके साथ बांटा जाए । मैनें ये सब कुछ जब मेरे बच्चे छोटे थे तब सब बनाया है । हर चीज स्वादिष्ट बनती है और साथ ही खराब भी नहीं होती । सबसे महत्त्वपूर्ण घर पर बनाने की वजह से इसमें बरकत है। आशा है कि शायद कुछ लोग लाभान्वित होंगे ।  

                  टॉफी
टॉफी किसी भी गूदेदार फल से बनाई जा सकती है । जैली बनाने के बाद बचे हुए गूदे से भी टॉफी बनाई जा सकती है । टॉफी में चीनी की मात्रा लगभग ८० प्रतिशत होती है । इस कारण इसका संरक्षण चीनी से होता है ।
सामग्री- फल का गूदा- १ किलोग्राम, चीनी-५०० ग्राम से ९५० ग्राम तक, साइट्रिक एसिड- ४ से ६ ग्राम ( एक किलोग्राम चीनी पर एक या डेढ़ चम्मच), मक्खन- ५० ग्राम एक किलोग्राम चीनी के लिए, नमक- चुटकी भर ।
विधि- फल से पहले जैम की तरह गूदा प्राप्त कर लेते हैं । गूदे में चीनी मिलाकर पकने के लिए रख देते हैं और उसको बराबर चलाते रहते हैं । बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा करके मक्खन डालते रहते हैं । मक्खन डालने से गूदे का उछलना बन्द हो जाता है और गूदा भगोने की तली में लगता नहीं है । पकते-पकते गूदा लगभग गाढ़ा हो जाए तो इसके तैयार होने की पहचान करने के लिए थोड़ी-सी टॉफी लेकर ठंडा करते हैं । उंगुली में मक्खन लगाकर उसकी गोली बनाते हैं । यदि गोली हाथ में बिना चिपके हुए आसानी से बन जाए तो टॉफी को तैयार समझते हैं । तैयार होने से कुछ देर पहले नमक मिला देते हैं । अगर रंग मिलाना चाहें तो इसी के साथ मिला दें । तैयार होने पर भगोने को आग से उतार कर गर्म-गर्म टॉफी को मक्खन लगी हुई थाली में फैला देते हैं। मक्खन लगे हुए बर्तन से ऊपर की सतह बराबर कर देते हैं । ठंडी होने पर मनचाहे आकार में काट लेते हैं । टॉफी को बटर पेपर में लपेट कर पोलीथीन बैग में सुरक्षित रख लेते हैं ।


15. Mamlad/ मामलेड

जब मैं कक्षा बारह में थी , तब मेरठ में पढ़ रही थी । गर्मी की छुट्टियों मैंने फल संरक्षण सरकारी संस्था से पंद्रह दिनों का कोर्स किया । इसमें मैनें कई तरह के फलों से मुरब्बा, जैम, जैली, अचार, स्कैवैस , चटनी और सॉस आदि बनाना सीखा । आज समय बदल गया है, सब कुछ बना-बनाया उपलब्ध है । फिर भी मैंने सोचा कि क्यों न सीखा हुआ सब कुछ सबके साथ बांटा जाए । मैनें ये सब कुछ जब मेरे बच्चे छोटे थे तब सब बनाया है । हर चीज स्वादिष्ट बनती है और साथ ही खराब भी नहीं होती । सबसे महत्त्वपूर्ण घर पर बनाने की वजह से इसमें बरकत है। आशा है कि शायद कुछ लोग लाभान्वित होंगे ।  

                  मामलेड 
मामलेड भी जैली की तरह का पदार्थ है । अन्तर केवल इतना है कि जैली पैक्टीन युक्त फलों से बनती है लेकिन मामलेट पैक्टीन युक्त सन्तरा जाति के फलों से बनता है । इसमें फल के छिलकों को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिलाया जाता है जिससे उसका स्वाद कुछ कड़वापन लिए हुए होता है।
मामलेड अधिकतर संतरा, मौसमी, माल्टा,गलगल, चकोतरा आदि फलों से बनाया जाता है जिन फलों में पैक्टीन की मात्रा कम होती है । उनसे मामलेट बनाने के लिए अधिक पैक्टीन वाले फलों को मिलाकर मामलेड बनाया जाता है ।
फल को साफ पानी से धोकर छीलकर गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं । जिस फल के छिलके मिलाने होते हैं, उसको चार टुकड़ों में काटकर इस प्रकार छीलते हैं कि छिलका खराब न होने पाए । गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं । गूदे में इतना पानी डालते हैं कि गूदा या फल अच्छी तरह से डूब जाए । अब इसको पकने के लिए रख देते हैं । इसको भी लगभग ४५ मिनट तक पकाते हैं ।
काटे हुए छिलकों को पानी में भिगो देते हैं । चाकू की सहायता से छिलके का सफेद वाला हिस्सा अच्छी तरह से साफ कर लेते हैं और इस हिस्से को पकते हुए फलों में डाल देते हैं । अब ऊपर वाले छिलके को लगभग एक इंच लम्बे व एक सूत मोटे टुकड़ोम में काट लेते हैं । इन लच्छों को तीन बार पानी बदल-बदल कर उबालते हैं । आखिरी बार उबालते समय थोड़ा-सा लाल रंग मिला देते हैं ।
उबालने से लच्छों का कड़वापन दूर हो जाता है । अब इन लच्छों में, मामलेट में प्रयोग की जाने वाली कुल चीनी में से थोड़ी-सी चीनी लेकर मिलाते हैं । थोड़ा-सा पानी मिलाकर इनको पकाते हैं । चीनी घुल जाने पर थोड़ा-सा साइट्रिक एसिड मिला देते हैं । लच्छों को इतना पकाते हैं कि इनके बाहर निकलने पर हवा में ये सूख जाएँ।
फलों को निश्चित समय तक पकाने के बाद कपड़े से बिना दबाए छान लेते हैं । छने हुए रस में जैली की तरह पैक्टीन की परीक्षा लेते हैं । रस को नापकर पैक्टीन की श्रेणी के अनुसार चीनी मिला कर पकने के लिए रख देते हैं । चीनी घुल जाने पर और उबाल आने पर कपड़े से छान लेते हैं। छानने के बाद फिर पकने के लिए रख देते हैं । फिर पकते-पकते जब मामलेड काफी गाढ़ा हो जाए तो इसके तैयार होने की पहचान जैली की तरह करते हैं। अन्तिम समय में एक किलोग्राम चीनी पर ६ से १० ग्राम के हिसाब से साइट्रिक एसिड मिला देते हैं । तैयार होने पर भगोने को आग से उतार देते हैं । कुछ देर बाद उसका झाग निकाल देते हैं । शीशियों में लच्छों को बराबर-बराबर डाल देते हैं । एक किलोग्राम चीनी के लिए लगभग ५० ग्राम लच्छे पर्याप्त होते हैं ।
लच्छे डालने के बाद शीशियों में उन्हें थोड़ा ठंडा करने के बाद मामलेड भर देते हैं । कुछ देर बाद किसी लकड़ी की सींक या चम्मच से लच्छों को सावधानी के साथ हिला देते हैं जिससे लच्छे पूरी शीशी में समार रूप से फैल जाएं। ठंडा होने पर ही शीशी को ढक्कन से बन्द करते हैं ।



14. Jelly/जैली- Plums Jelly

जब मैं कक्षा बारह में थी , तब मेरठ में पढ़ रही थी । गर्मी की छुट्टियों मैंने फल संरक्षण सरकारी संस्था से पंद्रह दिनों का कोर्स किया । इसमें मैनें कई तरह के फलों से मुरब्बा, जैम, जैली, अचार, स्कैवैस , चटनी और सॉस आदि बनाना सीखा । आज समय बदल गया है, सब कुछ बना-बनाया उपलब्ध है । फिर भी मैंने सोचा कि क्यों न सीखा हुआ सब कुछ सबके साथ बांटा जाए । मैनें ये सब कुछ जब मेरे बच्चे छोटे थे तब सब बनाया है । हर चीज स्वादिष्ट बनती है और साथ ही खराब भी नहीं होती । सबसे महत्त्वपूर्ण घर पर बनाने की वजह से इसमें बरकत है। आशा है कि शायद कुछ लोग लाभान्वित होंगे ।  

                  जैली
जब किसी गूदेदार फल को साबुत या बारीक टुकड़ों में काटकर पानी के साथ उबाल कर कपड़े से छानने के बाद प्राप्त रस में चीनी, पानी और खटास की उचित मात्रा के साथ पकाकर इतना गाढ़ा कर लिया जाता है कि उसमें चीनी की मात्रा ६५ प्रतिशत से ७० प्रतिशत हो जाए और वह ठण्डा होने पर दही की तरह जम जाए । इस प्रकार से तैयार पदार्थ को जैली कहते हैं ।
जैली केवल उन्हीं फलों की बनाई जाती है जिनमें पैक्टीन की मात्रा अधिक होती है । जैली मुख्यत: अमरूद, करौंदा, सेब, आम, कत्था आदि फलों से बनाई जाती है । इसके लिए फल ठीक तरह से पका हुआ लेना चाहिए । ठीक तरह से पके हुए फलों को लेकर साफ पानी में धो लेते हैं और न खाने वाले हिस्सों को निकालकर उसकी रचना के अनुसार काट लेते हैं । अमरूद को गोल-गोल पतले-पतले टुकड़ों में काट लेते हैं । करौदों को बीच से चीरा लगा देते हैं । सेब और आम को भी गोल-गोल टुकड़ों काट लेते हैं ।
इस प्रकार से तैयार फलों को भगोने में डालकर इतना पानी डालते हैं कि फल पानी में डूब जाएं । भगोने को आग पर पकने के लिए रख देते हैं और इनको लगभग ३० से ४५ मिनट तक उबालते हैं । इसके बाद फल को मलमल के कपड़े से बिना दबाये छान लेते हैं क्योंकि दबाने से हल्का गूदा निकल आता है जिससे जैली पारदर्शक नहीं बनती है । छानने के बाद प्राप्त रस में पैक्टीन की परीक्षा करने के लिए एक चम्मच रस लेकर ठंडा करते हैं । रस में दो चम्मच स्प्रिट मिला देते हैं । फिर गिलास को प्लेट पर तिरछा करके पैक्टीन को गिराते हैं। पैक्टीन यदि एक टुकड़े में हो तो प्रथम श्रेणी की, दो टुकड़ों में हो तो द्वितीय श्रेणी की और दो टुकड़ों से अधिक टुकड़ों में हो तो तृतीय श्रेणी की होती है ।
छने हुए रस को या पैक्टीन को नाप लेते हैं । एक किलोग्राम रस में प्रथम श्रेणी की पैक्टीन हो तो ७५० ग्राम से १ किलोग्राम तक, द्वितीय श्रेणी की पैक्टीन हो तो आधा किलो से ७५० ग्राम तक, तृतीय श्रेणी की पैक्टीन हो तो ३०० ग्राम से ५०० ग्राम तक चीनी मिलाते हैं। चीनी मिलाकर पकने के लिए रख देते हैं। उबाल आने पर और चीनी घुल जाने पर उसको कपड़े से छान लेते हैं । छानने के बाद फिर पकने के लिए रख देते हैं और उसको बिना हिलाए पकने के लिए रख देते हैं । पकते-पकते जब जैली काफी गाढ़ी हो जाए तो उसमें एक किलोग्राम चीनी पर ६ से १० ग्राम के हिसाब से साइट्रिक एसिड मिला देते हैं । फिर इसके तैयार होने की पहचान ड्राप टैस्ट के द्वारा करते हैं, प्लेट टैस्ट के द्वारा नहीं । जैली की पहचान है- जब पकती हुई जैली की सतह चमकदार हो जाए तो जैली को तैयार समझो या फिर यदि पकती हुई जैली में पूरे भगोने में बड़े-बड़े बुलबुले उठने लगें तो जैली को तैयार समझते हैं । किन्तु जैली तैयार होने की सबसे उत्तम पहचान लैडल फ्लैक या शीट टैस्ट है । उसके लिए पकती हुई जैली में एक लकड़ी का चम्मच डुबोकर बाहर निकालकर हवा में घुमा-घुमा कर ठंडा करते हैं । पहले-पहले जैली बूँद-बूँद करके गिरती है । लेकिन बाद में एक तिकोनी चादर के रूप में चम्मच से लटक जाती है । अगर ये चादर चम्मच में चिपकी रहे तो जैली तैयार समझते हैं । तैयार होने से कुछ देर पहले ही साइट्रिक एसिड मिलाते हैं ।
तैयार होने के बाद भगोने को तुरन्त आग से उतार लेते हैं । भगोने को तिरछा करके रख देते हैं । कुछ देर के लिए जैली को छोड़ देते हैं जिससे जैली का झाग जम जाता है । झाग को चम्मच की सहायता से निकाल देते हैं और गर्म-गर्म जैली को साफ और सुखाई हुई चौड़े मुख की शीशियों में भरकर ठंडा होने पर ही उनका ढक्कन बंद करते हैं ।
                     आलूचे की जैली
सामग्री- सवा चार किलो आलूचे, पैक्टीन- ४ लीटर रस, चीनी- ढाई किलोग्राम , साइट्रिक एसिड- १५ ग्राम अथवा साढे तीन चाय के चम्मच, पानी - जितने में फल डूब जाए
विधि- जैसे कि ऊपर लिखा है, वैसे ही जैली बनानी है ।