Sunday, 30 March 2014

20. Chilley from Green whole moong dal and yellow moong dal/ हरी मूँग की साबुत दाल के चीले/ पीली मूँग की दाल के चीले

२०. हरी मूँग की साबुत दाल के चीले/ पीली मूँग की दाल के चीले  -


सामग्री- एक कप मूँग की दाल, अदरक का छोटा टुकड़ा, एक -दो हरी मिर्च, थोडा -सा नमक, थोड़ा-सा जीरा ।


विधि- दाल को रात भर भिगो दें । सुबह अदरक, जीरा और हरी मिर्च के छोटे  टुकडे कर लें , फिर मिक्सी में दाल, अदरक और हरी मिर्च बारीक पीस लें । यह घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न पतला , दोसे के मिश्रण की तरह हो। इसमें नमक मिलाकर गर्म-गर्म दोसे की तरह चीले बना लें । इसे टमाटर सास या पुदीने की चटनी के साथ खाएं । 

No comments:

Post a Comment