१९. हरी मूंग की दाल (हरे रंग की कटी हुई , साबुत नहीं ) की खिचड़ी -
सामग्री- एक कप चावल , चौथाई कप दाल , पानी तीन से चार कप , हींग चौथाई चाय का चम्मच , एक चाय का चम्मच नमक , ८-१० काली मिर्च के दाने, तीन चाय के चम्मच असली घी, एक चाय का चम्मच जीरा
विधि - दाल और चावल को मिला कर तीन -चार बार धो लिया । अब इसे प्रेशर कुकर में डाल दिया । प्रेशर कुकर गर्म होने पर उसमें घी डाल दिया । हींग और जीरे का छौंक दिया । जीरा लाल होने पर धुले दाल-चावल , पानी, नमक और काली मिर्च डाल कर एक -दो सीटी लगा लीं ।
नोट- इसके साथ आम, नीबू का आचार बहुत अच्छा लगता है । दही के साथ भी इसे खाते हैं । इस दाल को और स्वादी बनाने के लिए इसमें आलू , मटर , गाजर , बैंगन आदि बड़े -बड़े टुकड़ों में काटकर-धोकर छौंक के बाद डाल दें । थोडा इसे करीब पांच मिनट भूनने दें फिर उसमें दाल-चावल दाल दें । उसके बाद काली मिर्च, नमक और पानी दाल कर एक -दो सीटी लगवा लें ।
No comments:
Post a Comment